Sonam Wangchuk की गिरफ्तारी पर पत्नी गीतांजलि ने CRPF पर साधा निशाना, 'अपने लोगों को कौन गोली मारता है?'
Sonam Wangchuk Arrest: लद्दाख में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर उनकी पत्नी गीतांजलि ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन मिलकर उनके पति को गलत तरीके से फंसा रही है। केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने सोनम के तौर पर एक बलि का बकरा ढूंढ़ लिया है। उन्होंने सीआरपीएफ के एक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीआरपीएफ को अपने ही नागरिकों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया?
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ पुलिस ने साजिश रचने और लोगों को भड़काने, हिंसा के लिए उकसाने समेत कई आरोप दर्ज किए हैं। गीतांजलि ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि डीजीपी के बयान सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। पुलिस की कोशिश है कि किसी को फंसाकर अपनी मनमर्जी की जा सके।

Sonam Wangchuk की गिरफ्तारी पर भारी बवाल
लद्दाख में प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटना के बाद पुलिस ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अरेस्ट किया है। उन पर फॉरेन फंडिंग समेत कई आरोपों की जांच हो रही है। इस वजह से लद्दाख में काफी तनाव का माहौल भी बन गया है।
गीतांजलि ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ' प्रशासन का मकसद छठे शेड्यूल को लागू न करना है, और इसके लिए एक झूठा नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। सोनम का इस पूरी घटना से कोई लेना-देना नहीं है और हम पुलिस के आरोपों को नकारते हैं।'
यह भी पढ़ें: Leh Violence: 3 दिन बाद कफ्यू में दी गई छूट, सोनम वांगचुक के पाक कनेक्शन की जांच में क्यों जुटी पुलिस?
उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना के वक्त सोनम वांगचुक वहां मौजूद नहीं थे और किसी दूसरी जगह पर भूख हड़ताल कर रहे थे। गीतांजलि ने सवाल उठाया कि सीआरपीएफ को गोली चलाने का आदेश किसने दिया? अपने ही नागरिकों पर गोली कौन चलाता है? खासकर वहां, जहां कभी हिंसक प्रदर्शन नहीं हुए। गीतांजलि ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी लद्दाख के लोगों के आत्मसम्मान पर हमला है। सिर्फ हम नहीं पूरा लद्दाख इसके विरोध में खड़ा है।
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, BJP-RSS पर लगाया गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications