Sonam Raghuvanshi ने राजा की हत्या के बाद क्या किया, किससे मिली, 5 प्वाइंट में जानें सबकुछ

Sonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस बुधवार को पटना से शिलॉन्ग लेकर गई है। सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया था और इस केस में अब तक कुल 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है। सोनम के अलावा उसके बॉयफ्रेंड राज और 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की जांच में हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक राजा की हत्या के बाद सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड से इंदौर में मुलाकात की थी। पुलिस अब इन सभी आरोपियों के बैंक ट्रांजेक्शन और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। जानें राजा के मर्डर के बाद सोनम ने क्या कुछ किया था।

Sonam Raghuvanshi केस की 5 अहम बातें

1) पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजा की हत्या करने के बाद सोनम रघुवंशी और तीन आरोपी गुवाहाटी गए थे। जहां सभी एक होटल में रुके और फिर अगले दिन अलग-अलग लोकेशन के लिए निकल गए थे। जांच में यह भी पता चला है कि लोगों की नजर से बचने के लिए सोनम ने यात्रा के लिए रात का समय चुना था, ताकि कोई पहचान न सके।

Sonam Raghuvanshi

यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी के चैट से जुड़ रही साजिश की कड़ियां, बॉयफ्रेंड से राजा के लिए कही थी शॉकिंग बात

2) राजा के मर्डर के बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया गया था जिसमें दोनों की तस्वीर के साथ कैप्शन था, 'सात जन्मों का साथ!' पुलिस का मानना है कि यह पोस्ट खुद सोनम ने उसके अकाउंट से किया था, ताकि परिवार और जानकारों को गुमराह किया जा सके।

3) राजा रघुवंशी की हत्या करने के बाद सोनम गुवाहाटी से इंदौर पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि उसकी कॉल डिटेल्स और लोकेशन से पता चलता है कि उसने इंदौर की यात्रा की थी। इंदौर में वह अपने घर नहीं रुकी थी, लेकिन उसने प्रेमी राजा से भी मुलाकात की थी। दोनों ने मिलकर पुलिस को चकमा देने के लिए आगे की योजना बनाई थी।

4) सोनम ने राजा की हत्या के बाद अपनी सास को फोन किया था। पुलिस का अनुमान है कि हत्या के समय को लेकर गुमराह किया जा सके इसलिए सोनम ने कॉल कर भूखे होने, व्रत करने जैसी कहानी गढ़ी थी।

5) राजा के परिवार ने उसके पास 10 लाख के करीब के जेवर और कैश का दावा किया है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि सोनम और उसके साथियों ने वह सारा जेवर क्या किया। माना जा रहा है कि लूट के लिए हत्या का एंगल दिखाने के लिए सोनम ने ही वह सारा सामान गायब किया है।

यह भी पढ़ें: ट्रांजिट रिमांड के बाद सोनम रघुवंशी की कैसी बीती पहली रात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+