क्या RAJ ने दादी को बताई थी Sonam Raghuvanshi से इश्क की बात? मौत के साथ दफन हो गया ये राज!
Sonam Raghuvanshi Raj Love Story: इंदौर-मेघालय हनीमून राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मेघालय पुलिस ने बुधवार (18 जून 2025) दोपहर 1:34 बजे इंदौर में सोनम रघुवंशी के घर पहुंचकर उनकी मां और भाई गोविंद से पूछताछ की।
इसी बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई-सोनम के प्रेमी और राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाह की 80 वर्षीय दादी रामलली की 17 जून की देर रात मौत हो गई। मरने से पहले राज की दादी ने एक अहम बयान दिया था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या दादी को राज और सोनम के इश्क का राज पता था, जो अब उनके साथ दफन हो गया? आइए जानते हैं...

8 दिन की पुलिस कस्टडी में सोनम
सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह (Raj Kushwaha ), और तीन भाड़े के हत्यारे इस समय 8 दिन की पुलिस कस्टडी में हैं, जो 19 जून को खत्म होगी। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की मेघालय के शिलांग में 23 मई 2025 को हत्या की साजिश रची थी। शादी के महज 13 दिन बाद सोनम ने राजा को खाई में धक्का देकर मार डाला था।
क्या दादी के पास था सोमन का 'राज'?
राज की दादी रामलली ने 7 दिन पहले मीडिया को बताया था कि उनका पौत्र निर्दोष है और उसे सोनम के साथ प्रेम प्रसंग के झूठे आरोप में फंसाया गया है। उन्होंने कहा था कि राज सोनम को दीदी कहता था, उनके बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं था। दादी ने यह भी दावा किया था कि राज ने सोनम को 1-2 बार राखी भी बंधवाई थी।
दादा ने क्या-क्या बताया?
फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सुकेती गांव निवासी दरबारी सिंह ने बताया कि राज पिछले 15 साल से इंदौर में रह रहा था और सोनम की फैक्ट्री में अकाउंटेंट था। राज की मां चुन्नी उर्फ संगीता और तीन बहनें-काजल, सुहानी, और प्रिया-इंदौर में हैं, जिन्हें दादी की मौत की सूचना दे दी गई है। दादा के अनुसार, दादी को राज की गिरफ्तारी का गहरा सदमा लगा था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और निधन हो गया। अंतिम संस्कार 19 जून को होने की संभावना है।
प्रेम प्रसंग या साजिश?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम और राज 4-5 महीने से प्रेम में थे। सोनम ने राज से कहा था कि उसके पिता हार्ट पेशेंट हैं, इसलिए वह लव मैरिज नहीं कर सकती। उसने यह भी कहा था कि वह अपने पति को मारकर विधवा बन जाएगी, ताकि राज से शादी कर सके। लेकिन राज ने सबके सामने सोनम को 'दीदी' कहकर रिश्ते को छिपाने की कोशिश की। वह राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi Murder Case) के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ और उनके पिता को सांत्वना देता दिखा।
पुलिस की जांच कहां तक पहुंची?
मेघालय और इंदौर पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। सीन री-क्रिएशन से लेकर सोनम के घर पर हुई पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन शामिल था। राज के परिवार का दावा है कि उसे फंसाया गया है, लेकिन पुलिस के पास सोनम और राज के बीच प्रेम प्रसंग के सबूत मौजूद हैं।
अब उठ रहे ये अहम सवाल?
- क्या राज ने अपनी दादी को सोनम से प्रेम की बात बताई थी?
- दादी की अचानक मौत के पीछे सिर्फ सदमा है या कोई और राज?
- क्या सोनम और राज की साजिश में कोई और भी शामिल था?
दादी की मौत ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को और रहस्यमयी बना दिया है। पुलिस की जांच और कोर्ट में होने वाली सुनवाई से ही अब सच्चाई सामने आएगी।
ये भी पढ़ें- Sonam Raghuvanshi Case Updates: कौन है संजय वर्मा, जिसको सोनम ने किया 119 बार कॉल? क्या पिक्चर अभी बाकी है?












Click it and Unblock the Notifications