'राजा को मारने के बाद Sonam Raghuvanshi ने खुद की फेक मौत का भी बनाया था प्लान', हनीमून केस में 3 बड़े खुलासे
Sonam Raghuvanshi Updates : सोनम रघुवंशी, वो नाम है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 24 साल की सोनम पर अपने पति की हत्या का आरोप है। मेघालय पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हनीमून पर अपने पति का कत्ल करवाया है। इस सच के सामने आने के बाद से हर कोई ये जानना चाह रहा है कि सोनम ने राजा को मरवाया क्यों?
अगर उसे राजा के साथ रहना नहीं था तो वो उससे तलाक ले लेती लेकिन मारने की क्या जरूरत थी? अब इस खौफनाक मर्डर के पीछे असल कारण क्या है? ये तो केवल सोनम ही बता सकती है लेकिन इससे पहले पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने जो इस केस के बारे में बताया है, उसे सुनने के बाद आप भी अंदर तक हिल जाएंगे।

आपको बता दें कि इस केस में पुलिस ने सोनम और राज के अलावा तीन सुपारी किलर (विशाल,आकाश और आनंद) को भी अरेस्ट किया है। PTI से बात करते हुए विवेक सिम ने कहा कि 'राज रघुवंशी का मर्डर केवल पैसों के लिए नहीं हुआ है, बल्कि इस खौफनाक कत्ल के पीछे तीन दिल दहलाने वाला सच शामिल है।'
केवल पैसों के लिए नहीं किया राजा का मर्डर
उन्होंने कहा कि 'ये केवल सुपारी किलिंग नहीं थी, बल्कि इसके पीछे की मानसिकता और परिस्थितियां कहीं अधिक खतरनाक और जटिल थीं। पुलिस के मुताबिक विशाल,आकाश और आनंद ने केवल राज का साथ पैसों के लिए नहीं दिया बल्कि ये उन्होंने व्यक्तिगत संबंधों की वजह से किया है। राज ने उन्हें खर्च के लिए केवल ₹50,000 दिए थे। राज कुशवाहा ही इस मर्डर स्टोरी का मास्टरप्लानर है, जो कि उसने सोनम के कहने पर ही बनाया था।
Sonam Raghuvanshi की झूठी मौत का प्लान
इस साजिश की शुरुआत फरवरी में इंदौर में हुई और इसमें अजीबोगरीब बैकअप प्लान शामिल थे। पुलिस के अनुसार, एक प्लान ये भी था कि किसी भी महिला की हत्या कर दी जाए, शव को जला दिया जाए और उसे सोनम का बता दिया जाए ताकि सच्चाई सामने आने से पहले उसे छिपने का ज्यादा समय मिल जाए।
शादी से पहले ही हो गई था मर्डर की प्लानिंग!
राजा को खत्म करने की साजिश इंदौर में 11 मई को सोनम के साथ उसकी शादी से कुछ समय पहले रची गई थी और इसका जनक राज है, सोनम ने उसका इस खौफनाक प्लान में साथ दिया है।
पहले था गुवाहाटी में हत्या का प्लान (Sonam Raghuvanshi)
पुलिस जांच से पता चला कि राज के साथी सोनम-राजा से पहले गुवाहाटी पहुंचे थे और उन्होंने वहां पर राजा को मारने का प्लान बनाया था, जब वो वहां फेल हो गए तो सोनम ने सभी को सोहरा जाने का सुझाव दिया और कहा कि 'वो राजा के साथ वहां पहुंच रही है।'
23 मई को Sonam Raghuvanshi के सामने ही हुआ था राजा का खून
पुलिस के मुताबिक 23 मई को दोपहर 2 बजे से 2.18 बजे के बीच तीनों लोगों ने राजा पर वाइसाडोंग फॉल्स के पास चाकू से हमला किया इसके बाद उन्होंने उसके शव को एक खाई में फेंक दिया। ये सब कुछ सोनम रघुवंशी की आंखों के सामने हुआ था। आकाश की शर्ट पर खून के दाग थे इसलिए सोनम ने उसे अपना रेनकोट दे दिया था। वे स्कूटर पर वाइसाडोंग से चले गए और आकाश ने बाद में रेनकोट फेंक दिया क्योंकि उस पर भी खून के धब्बे थे," दंपति ने जिस दोपहिया वाहन को किराए पर लिया था, वो भी लावारिस हालत में मिला और पुलिस ने रेनकोट भी बरामद किया।
भेष बदलकर भागना (Sonam Raghuvanshi)
हत्या के बाद सोनम मेघालय से बुर्का पहनकर भागी थी, वो बुर्का विशाल ने उसे दिया था। वो पहले शिलॉंग से टैक्सी लेकर गुवाहाटी गई, फिर वहां से बस के जरिए सिलीगुडी पहुंची और वहां से बस के जरिए ही आरा गई और वहां से लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ी, उसका अंतिम पड़ाव इंदौर था।
राज की प्लानिंग गड़बड़ाई, सोनम ने खेला पीड़ित कार्ड
लेकिन जब आकाश अरेस्ट हो गया तो राज की प्लानिंग बदल गई और उसने खुद सोनम को गाजीपुर के ढाबे पर भेजा और कहा कि 'वहां जाकर वो घरवालों को फोन करें और दिखावा करे कि वह अभी-अभी कैद से भागी है। फिलहाल जांच जारी है और हम लगातार पांचों से पूछताछ कर रहे हैं। हम तय टाइम पर अपनी चार्जशीट दाखिल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications