Sonam Raghuvanshi प्रेग्नेंट है? मेडिकल रिपोर्ट ने और बढ़ाई उलझन

Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने उनकी पत्नी सोनम उसके बॉयफ्रेंड राज समेत तीन और लोगों को अरेस्ट किया है। मेघालय पुलिस सोनम को यूपी के गाजीपुर से पटना लेकर आई है। पटना से गुवाहाटी होते हुए उसे शिलॉन्ग ले जाया जाएगा। पुलिस ने सोनम का मेडिकल टेस्ट कराया है। नियमों के मुताबिक प्रेग्नेंसी टेस्ट भी अलग से किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रेग्नेंसी रिपोर्ट में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। अगले हफ्ते अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा जिससे प्रेग्नेंसी की सही रिपोर्ट आने की संभावना है।

Sonam Raghuvanshi का अगले हफ्ते कराया जाएगा अल्ट्रासाउंड

गिरफ्तारी के बाद सोनम रघुवंशी का नियमों के तहत मेडिकल चेकअप कराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रेग्नेंसी का टेस्ट अलग से कराया गया है जिसकी रिपोर्ट स्पष्ट नहीं है। अब पुलिस अगले हफ्ते अल्ट्रासाउंड कराएगी जिसके बाद स्पष्ट रिपोर्ट आने की उम्मीद है। बता दें कि आम तौर पर ऐसा होता है कि अगर सामान्य जांच में प्रेग्नेंसी को लेकर स्पष्ट नतीजे न आएं, तो अल्ट्रासाउंड किया जाता है।

sonam raghuvanshi

अल्ट्रासाउंड के जरिए गर्भ में पल रहे भ्रूण के विकास, हार्टबीट आदि की पुष्टि होती है। आम तौर पर 4 हफ्ते से ज्यादा की अगर प्रेग्नेंसी हो, तो अल्ट्रासाउंड में यह स्पष्ट पकड़ में आ जाता है। गर्भावस्था के छठे सप्ताह से अमूमन बच्चे की हार्टबीट डॉपलर या अल्ट्रासाउंड में सुनाई देती है। हालांकि, कुछ मामलों में इसमें और समय भी लग सकता है। यही वजह है कि पुलिस अगले हफ्ते एक बार अल्ट्रासाउंड करा सकती है। मेरठ के चर्चित मुस्कान रस्तोगी केस में भी अल्ट्रासाउंड के बाद ही पुलिस की ओर से गर्भवती होने की जानकारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi ने राजा की हत्या के बाद क्या किया? 5 प्वाइंट में जानें

पूछताछ में गुमसुम नजर आई सोनम, खाना भी नहीं खा रही

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरेंडर करने के बाद से सोनम कुछ भी खा-पी नहीं रही है। पुलिस के पूछे सवालों का भी कोई जवाब नहीं दे रही है। उसने अपने भाई से बात करने की इच्छा जरूर जताई है। पटना में भी मीडिया के लोगों को देखकर वह अपना चेहरा छुपाती नजर आई थी।

Sonam Raghuvanshi ने 17 दिन बाद किया सरेंडर

बता दें कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी से सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के बाद सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय गए थे। मेघालय पहुंचने के बाद 23 मई को राजा ने आखिरी बार अपने परिवार से बात की थी। इसी दिन शाम से दोनों का फोन बंद आने लगा था। माना जा रहा है कि 23 मई को ही दिन से शाम के बीच में राजा की हत्या हुई। 2 जून को राजा की लाश झरने के पास एक खाड़ी में मिली जबकि सोनम लापता थी। 17 दिन लापता रहने के बाद 9 जून को सोनम ने गाजीपुर के एक थाने में सरेंडर किया। मेघालय पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को अरेस्ट किया है।

यह भी पढ़ें: सोनम-राजा रघुवंशी मामले के बीच यूपी का कपल हुआ गुमशुदा! हनीमून मनाने गए थे सिक्किम, परिवार ने लगाई PM से गुहार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+