Sonam Raghuvanshi 5 Big Lies: सोनम की बेवफाई के 5 बड़े सबूत क्या? हनीमून था बस एक ट्रैप! टाइमलाइन में पूरा केस

Sonam Raghuvanshi Case 5 Big Lies: इंदौर की सोनम रघुवंशी ने हनीमून ट्रिप पर पति राजा रघुवंशी की हत्या कर देश को दहला दिया। यह मर्डर केवल एक खाई में गिरा देने भर की कहानी नहीं है, बल्कि इसके पीछे छिपी है एक ऐसी प्रेम कहानी, जिसमें साजिश, झूठ और बेवफाई की परतें खुलती चली जाती हैं।

आइए जानते हैं सोनम की बेवफाई के वो 5 बड़े सबूत, जो हत्या की साजिश में उसके गहरे शामिल होने की गवाही देते हैं -

Sonam Raghuvanshi Case

1. सास को झांसा - 'उपवास है मम्मी', लेकिन हकीकत में खा चुकी थी भरपेट खाना

  • 2 जून को राजा की लाश मिलने के बाद जब मेघालय पुलिस ने जांच शुरू की तो खुला पहला झूठ!
  • 23 मई को दोपहर 1:43 बजे सोनम ने अपनी सास उमा रघुवंशी को कॉल कर कहा - 'मम्मी, मेरा उपवास है।' लेकिन उसी दिन शिपारा होम स्टे के मालिक ने पुलिस को बताया कि सोनम वहां लौटकर आई और भरपेट खाना खाया, वो भी अकेली - राजा उसके साथ नहीं था।
  • यानि पति की लाश मिलने से 9 दिन पहले, वो अकेले और आराम से खाना खा रही थी, जबकि मां से झूठ बोल रही थी।

2. हत्या के वक्त पति के साथ नहीं थी - गाइड और कॉल रिकॉर्ड्स ने खोला राज

  • गाइड अल्बर्ट पैड ने पुलिस को बताया कि 23 मई की सुबह उसने राजा और सोनम को 3 और पर्यटकों के साथ ट्रेकिंग करते देखा था।
  • राजा बाकी ग्रुप के साथ आगे था और सोनम पीछे थी, दूर...! टावर लोकेशन और कॉल डिटेल्स से यह सामने आया कि इसी दोपहर राजा की हत्या हुई, और उसी समय सोनम अपनी सास से फोन पर बात कर रही थी। यानि राजा की हत्या के समय सोनम वहां से गायब थी, लेकिन फोन पर 'नॉर्मल' एक्टिंग कर रही थी।

3. सोशल मीडिया पर हनीमून का कोई फोटो नहीं - क्यों छुपा रही थी रिश्ते को?

  • राजा और सोनम 21 मई को शिलॉन्ग पहुंचे थे और 22 मई को सोहरा (चेरापूंजी) गए। दोनों कई रोमांटिक जगहों पर गए - फिर भी कोई सेल्फी, कोई कपल फोटो, कोई इंस्टा स्टोरी नहीं! पुलिस को यह असामान्य लगा क्योंकि ज्यादातर कपल हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते हैं। साइकोलॉजिकल प्रोफाइलिंग से साफ हुआ - रिश्ता सिर्फ दिखावा था, अंदर से सब कुछ खत्म हो चुका था।


4. वन वे टिकट - जाने की प्लानिंग थी, वापसी की नहीं!

  • सोनम ने 20 मई को शिलॉन्ग की टिकट कराई, लेकिन वापसी की टिकट नहीं कराई। सास उमा को इस यात्रा की भनक तक नहीं थी। राजा ने भी कहा - 'बस 5-6 दिन में लौट आएंगे...।'लेकिन सबकुछ प्लान के तहत चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, राज कुशवाहा (सोनम का कथित प्रेमी) ने 16 मई को ही हत्या की साजिश रच दी थी। यानि हनीमून एक ट्रैप था - टिकट से लेकर लोकेशन तक सब तय था।

5. 'डकैतों ने हमला किया, पति मारा गया, मैं भाग निकली'...मगर पूरा केस खोखला, काला सच उजागर!

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8-9 जून की रात सोनम यूपी में काशी ढाबे पर मिली। हालांकि, मेघालय पुलिस ने बताया कि गाजीपुर के नंदरज थाने में खुद सरेंडर किया है। उसने कहा - 'हम पर डकैतों ने हमला किया, पति मारा गया, मैं भाग निकली...' उसने खुद को पीड़ित बताया, अपहरण की झूठी कहानी सुनाई।
  • लेकिन पुलिस जांच में पाया गया कि न तो कोई हमला हुआ, न ही अपहरण। बल्कि सोनम खुद फरार थी और प्रेमी के साथ मिलीभगत कर हत्या की साजिश रच चुकी थी।

हत्या से पहले सोनम ने क्या तैयारियां की?

  • सोनम शादी के बाद मायके में ही रह रही थी।
  • वहीं, उसने दो सिम कार्ड खरीदे - एक प्रेमी राज को दी, एक अपने पास रखी।
  • जब राज ने जाने से इनकार किया, सोनम ने कहा: 'काम प्लान के मुताबिक ही होना चाहिए।'
  • 22 मई को आरोपी शिलॉन्ग पहुंचे और हत्या को अंजाम दिया।

Sonam Raghuvanshi Case

Raja Raghuvanshi Murder Highlights: राजा रघुवंशी की हत्या कैसे हुई?

1. हत्या की योजना: शादी के सिर्फ 10 दिन बाद, सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए 20 लाख की सुपारी और 50,000 रुपये एडवांस में दी गई।

2. हत्या का तरीका: शिलांग (मेघालय) में पति राजा का डाओ नाम के लोकल धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई। गुवाहाटी से ही खरीदा गया।

3. ट्रैक और गिरफ्तारी: सोनम ने अपने मोबाइल फोन्स तोड़े और कई जगह घूमती रही, लेकिन CCTV फुटेज और कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया। कुल 5 लोग गिरफ्तार किए गए-

  • सोनम रघुवंशी (24) - कातिल दुल्हन!
  • राज कुशवाह (19) - प्रेमी
  • विशाल चौहान (23)
  • आकाश राजपूत (23)
  • आनंद कुर्मी (21)

आरोपी की मां बोली- बेटा बेगुनाह है

राज कुशवाहा की मां चुन्नी देवी ने बताया कि मेरे बेटे को फंसाया गया। सोनम को दीदी कहता था। सब झूठ है। सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था। मेरे बच्चा निर्दोष है। सोनम के भाई, बाप का भी राज के पास फोन आता था। वहीं, सोनम की मां संगीता ने बताया कि सब झूठ बोल रहे हैं। मेरी बेटी को फंसाया गया है। जो जांच होगी तब सब पता चलेगी। मृतक राजा की मां उमा ने बताया कि सोनम ने हमें अपने अफेयर के बारे में कुछ भी नहीं बताया।

Sonam Raghuvanshi Case 5 Big

सोनम का राज्यवार कनेक्शन:

क्रमांक राज्य कनेक्शन
1
मध्य प्रदेश (इंदौर) राजा और सोनम की शादी यहीं हुई
2
मेघालय (शिलॉन्ग) हत्या की जगह
3
उत्तर प्रदेश (गाजीपुर)
सोनम की भागने की आखिरी जगह
4
असम (गुवाहाटी) हथियार की खरीदारी

गाजीपुर कैसे पहुंची?

पुलिस के मुताबिक, तीन राज्यों में मेघालय पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें करीब 121 पुलिसकर्मी लगाए गए। पुलिस ने बताया कि तीन चार दिन के बाद पता चला कि सोनम हत्याकांड में अहम कड़ी है। 42 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तीन आरोपियों के साथ सोनम नजर आई। सोनम, ट्रांजिट रिमांड पर है। वहीं, बाकी 4 आरोपी 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर है।

Sonam Raghuvanshi Crime Case Timeline: सोनम ने कब-कब क्या षडयंत्र रचे?

क्रम तारीखें कब-क्या हुआ
1
1 अक्टूबर 2024 राजा और सोनम के परिवार ने परिचय पुस्तिका में नाम दर्ज कराए
2
14 मार्च 2025 राजा की मां सोनम के घर होली का उपहार लेकर पहुंचीं; उसी दिन राजा भी मिला
3
11 मई 2025 राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई
4
20 मई हनीमून पर दोनों मेघालय के लिए रवाना हुए
5
22 मई (सुबह) शिलांग में सागर सेन सामल से 4 दिन के लिए बाइक किराए पर ली
6
22 मई (शाम) मावलखैत गांव में घूमे, फिर गाइड के साथ डबल डेकर ब्रिज (नोंग्रियाट) की ओर गए
7
23 मई गांव के मुखिया ने पुलिस को सूचना दी - ढाबे के पास चाबी लगी लावारिस बाइक मिली
8
24 मई परिजनों का संपर्क दंपती से टूट गया; एक्टिवा किराए पर देने वाले की जानकारी Google से जुटाई गई
9
27 मई (सुबह) मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गृह मंत्री अमित शाह को केस की जानकारी दी
10
27 मई (शाम) बाइक के नजदीक खाई में दो बैग मिले
11
28 मई सांसद शंकर लालवानी ने शिलांग पुलिस अफसरों से मुलाकात की
12
29-31 मई तेज बारिश के चलते सर्च ऑपरेशन कई बार रोका गया
13
1 जून परिवार ने ज्योतिषी से संपर्क किया, कुंडली दिखाई
14
2 जून राजा का शव गहरी खाई में मिला
15
3 जून पोस्टमार्टम रिपोर्ट: पेड़ काटने वाले हथियार (डाओ) से गला काटा गया
16
4 जून राजा का शव इंदौर लाया गया
17
5 जून होटल रिसेप्शन का CCTV सामने आया
18
6 जून पुलिस सोनम की तलाश में सक्रिय
19
7 जून होटल के बाहर का CCTV फुटेज मिला; सीएम मोहन यादव ने CBI जांच की सिफारिश की
20
8 जून केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की
21
9 जून सोनम गाजीपुर (UP) के थाने में सरेंडर; राज कुशवाहा समेत 4 अन्य गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- सोनम-राजा रघुवंशी मामले के बीच यूपी का कपल हुआ गुमशुदा! हनीमून मनाने गए थे सिक्किम, परिवार ने लगाई PM से गुहार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+