पिता ने बेटे को डांटा तो सीने में उतार दी पांच गोली, मौके पर ही मौत

नई दिल्ली। उत्तराखंड में पिता को अपने बेटे को डांटना महंगा पड़ गया है। यहां हरिद्वार के टिबरी क्षेत्र में रविवार को पिता ने जब अपने बेटे को किसी बात के लिए डांटा तो गुस्से में बेटे ने पिता को ही गोली मार दी। पिता की डांट के बाद गुस्साए बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से उनपर ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दी, जिसके बाद मौके पर ही पिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और आसपास हड़कंप मच गया।

murder

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके से हत्यारे बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, साथ ही पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार के राजकीय जिला चिकित्सालय में भेजा गया। वहीं घटना के बारे में नगर पुलिस अधीक्षक ममता बोरा ने बताया कि अवकाश प्राप्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जयपाल सिंह ने अपने बेटे को किसी बात पर डांटा था, जिसके बाद उसने अपने पिता पर गोली चला दी।

जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे विशाल की उम्र 26 वर्ष है, जिसने गुस्से में अपने पिता को उनकी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने पिता की छाती में 5 गोलियां मारी हैं। विशाल की दो साल पहले ही हरिद्वार के गांव बहादरपुर जट में शादी हुई थी। लेकिन उसके व्यवहार से तंग आकर पत्नी उसे छोड़कर चली गई। जिसके बाद से विशाल तनाव में रहता था। पुलिस ने बताया कि विशाल मोहल्ल में अपने घर के बाहर परचून दुकान चलाता था और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इसी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है।

इसे भी पढ़ें- बिहार: घर में मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव, पुलिस जांच में जुटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+