मुझे टेस्ट में फ्रॉड की सलाह दी गई, ऐसा कई राज्यों में हुआ लेकिन हमारे लिए लोगों की जान जरूरी है: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में कोविड-19 की तीसरी वेव अब खत्म हो रही है। दिल्ली में आज रोजाना 90 हजार के करीब टेस्ट किए जा रहे हैं। ये देश में टेस्ट की सबसे अधिक संख्या है।' केजरीवाल ने इसके साथ ही कहा कि कोरोना संक्रमण के नंबरों को कम करने के लिए कुछ राज्यों में धोखाधड़ी चल रही है और ऐसी ही गलत सलाह उन्हें भी दी गई थी।

delhi, coronavirus, covid-19, delhi cm arvind kejriwal, arvind kejriwal, arvind kejriwla on coronavirus testing, arvind kejriwal on covid-19, arvind kejriwal on testing fraud, दिल्ली, कोरोना वायरस, कोविड-19, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

इस बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'जब केस बढ़ने लगे इधर-उधर से मुझे गलत सलाह दी गई। कुछ लोगों ने मुझे कहा कि ये टेस्ट कम कर दो। अरविंद जी, इस टेस्ट में थोड़ा सा फ्रॉड कर लेते हैं। उन कुछ लोगों ने दूसरे राज्यों के वीडियो देखे थे। एक राज्य का वीडियो आया था, जिसमें एक ही डॉक्टर अपनी ही नाक में डाल-डालकर 50 सैंपल ले रहा है। और फिर उन्होंने वो सारे सैंपल निगेटिव दिखा दिए। पता चला कि इस तरह से कई जगहों पर टेस्टिंग में फ्रॉड हो रहा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'ये फ्रॉड इसलिए हो रहा है ताकि फ्रॉड करके नंबर कम दिखाए जा सकें। ये दिखाया जा सके कि इस राज्य ने काबू पा लिया। मैंने अपने सभी डॉक्टरों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हमारे लिए नंबर जरूरी नहीं हैं। हमारे लिए हमारे लोगों की जान जरूरी है। हमारे लिए हमारे लोगों की सेहत जरूरी है। अगर हम फ्रॉड करेंगे तो इस बीमारी पर काबू कैसे पाएंगे। अगर हम फ्रॉड करेंगे तो लोगों को टेस्ट करके आइसोलेट कैसे कर पाएंगे। हमने सख्त हिदायत दी कि हमारी दिल्ली का एक-एक टेस्ट सही टेस्ट है, सच्चा टेस्ट है, वास्तविक टेस्ट है। हमने फ्रॉड नहीं किया बिल्कुल भी और इसके लिए मैं सलाम करता हूं अपने डॉक्टर्स और अपनी नर्सिज को।'

113 दिन अस्पताल में भर्ती रहकर दी कोरोना को मात, डिस्चार्ज होने पर खुद डिप्टी सीएम पहुंचे लेने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+