सेना के जवानों की गुंडई, परेशान रेलवे

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) भारतीय सेना के कुछ जवानों की चलती ट्रेनों में गुंडई अब बढ़ती जा रही है। शराब पीकर ट्रेन में उत्पात मचाने से लेकर ये साथी महिला मुसाफिरों से छेड़खानी करने से बाज नहीं आते। जाहिर है, सेना के इन जवानों की हो रही है, वहीं रेलवे ने इनके खिलाफ सेना में शिकायत करने का मन बनाया है।

टुच्ची हरकतों से जहां सेना शर्मसार

नशे में चूर रेलवे पुलिस ने शराब के नशे में चूर सेना के दो जवानों को उस समय पकडा जब वे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बुधवार की रात को सफर के दौरान औरतों के साथ बेहद घटिया हरकतें कर रहे थे। ये सारे औरतों से बदतमीजी कर रहे थे।

केस दर्ज

इनके नाम बाबू लाल और नवीन कुमार बताए जाते हैं। इन दोनों पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। ये दोनों मुंबई की एक महिला से उसका मोबाइल छीनने की भी कोशिश कर रहे थे। ये उसे ट्रेन से बाहर फेंकने की भी धमकी दे रहे थे।

इससे मिलता जुलता केस आगरा में भी हाल ही में सामने आया। वहां पर एक ट्रेन में सेना के जवान उन यात्रियों को उनकी सीट से हटने के लिए कह रहे थे,जो अपनी आरक्षित सीटों पर बैठे हुए थे।

रेलवे नाराज

सूत्रों ने बताया कि रेलवे महकमा जवानों की इन हरकतों से आजिज आ चुका है। वे इस तरह के मामलों को अब शिखर स्तर पर उठाना चाहता है ताकि सेना के उन जवानों पर सख्त कार्रवाई हो जिनकी हरकतों से सेना की इमेज खराब हो रही है।

और भी केस

इस तरह की हरकतों के अलावा भी सेना के जवानों के हर शहर की बदनाम बस्तियों में जाने के भी आरोप लगते हैं। कुछ समय पहले राजधानी के जी.बी.रोड में एक जवान का कत्ल कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+