BJP- JDS के नाराज कुछ MLA जॉइन कर सकते हैं कांग्रेस, कर्नाटक सरकार के कैबिनेट मंत्री का बड़ा दावा
कर्नाटक की बोम्मई सरकार के कैबिनेट मंत्री ने राज्य में बड़े राजनीतिक संकट के संकेत दिए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य विधायकों ने भी सरकार में शामिल दल के अन्य विधायकों ने भी असंतुष्टि व्यक्त की है।

कर्नाटक में बोम्मई सरकार (Bommai Government) में कैबिनेट मंत्री केसी नारायणगौड़ा (MLA KC Narayanagowda) ने राज्य में बड़ा राजनीतिक संकट (Political Crisis) के संकेत दिए हैं। उन्होंने ने कहा है कि कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव मिला है और वे इस पर विचार भी कर रहे हैं। मंत्री नारायणगौड़ा ने बयान ऐसे वक्त में दिया है जब 12 मार्च को पीएम मोदी की मांड्या जिले में एक जनसभा होने वाली है। पीएम मोदी इस दौरान बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे के शुभारंभ करेंगे।
कर्नाटक में भाजपा की ओर सीएम बदलने के कयासों के बीच अब कर्नाटक सरकार के मंत्रियों, जेडीएस और भाजपा विधायकों में बड़ी उथल पुथल का दावा किया जा रहा है। भाजपा की शीर्ष नेता व कैबिनेट मंत्री केसी नारायणगौड़ा ने कांग्रेस में शामिल होने के संकेत दिए हैं। भाजपा मंत्री ने कहा है कि उन्हें कांग्रेस से एक प्रस्ताव मिला है, जिस पर वे अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने के बारे में चर्चा करेंगे। मांड्या में केआर पेट में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास इस क्षेत्र में एक मजबूत नेता की कमी है। जिसके चलते उनसे कांग्रेस प्रस्ताव भेजा है।
मांड्या ने कहा कि अभी उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय नहीं लिया है। वे अपने समर्थकों के साथ चर्चा करने के बाद ही कोई निर्णय ले पाएंगे। वहीं इससे पहले जद (एस) के बागी नेता बीएल देवराजू ने अपने समर्थकों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का संकेत दिया था।
वहीं जेडीएस के असंतुष्ट विधायक केएम शिवलिंगगौड़ा ने गुरुवार को कहा कि वह पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा, "मैं जल्द ही कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करूंगा और पार्टी में शामिल होने की तारीख का भी ऐलान करूंगा।" उन्होंने कहा है कि वे अर्सिकेरे विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications