'इससे महंगा उपहार और क्या होगा', इंडियन ऑयल के e-Fuel गिफ्ट वाउचर पर लोगों ने लिए मजे

नई दिल्ली, 29 नवंबर: अब तक आपने कई खबरें पढ़ी होंगी कि दूल्हे को शादी में उसके दोस्तों ने पेट्रोल की कैन उपहार में दी या फिर किसी टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के तौर पर पेट्रोल से भरा कैन दिया गया, लेकिन अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने गिफ्ट के तौर पर अपने ई-फ्यूल वाउचर की शुरुआत कर दी है, जिसको अपने ऐड के जरिए शादी के तोहफे के रूप में बढ़ावा दिया है। ऐसे में जैसे ही इस ऐड को देखा गया, सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गईं।

इंडियन ऑयल लेकर आया खास तोहफा

इंडियन ऑयल लेकर आया खास तोहफा

शादी-विवाह में उपहार देने की सदियों से परंपरा चली आ रही है। लोग नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद स्वरूप कुछ ना कुछ गिफ्ट देते हैं। ऐसे में इंडियन ऑयल एक यूनिक गिफ्ट लेकर आया है, जिसे आप खास मौकों पर अपने खास लोगों को दें सकते हैं। जी हां, One4U एक इलेक्ट्रिक फ्यूल (ई-ईंधन) वाउचर है, जिसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इस ई-वाउचर को कंपनी ने शादियों का जश्न मनाने के लिए एकदम सही गिफ्ट बताया है।

गिफ्ट करें ई-फ्यूल वाउचर

गिफ्ट करें ई-फ्यूल वाउचर

ई-फ्यूल वाउचर को लेकर इंडियन ऑयल कॉर्प लिमिटेड ने एक ट्वीट भी शेयर किया है, जिसमें कंपनी ने लिखा 'अपने प्रियजनों की नई शुरुआत को और भी खास बनाएं। शादियों का जश्न मनाने के लिए एक खास उपहार, आज ही इंडियन ऑयल का वन4यू ई-फ्यूल वाउचर प्राप्त करें और उन्हें अपने प्यार और आशीर्वाद की बौछार करें।

ऐसे खरीद सकते हैं वाउचर

ऐसे खरीद सकते हैं वाउचर

आप इस ई-फ्यूल गिफ्ट वाउचर को कम से कम 500 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 10,000 रुपए का खरीद सकते हैं। 18 साल से ज्यादा की उम्र का कोई व्यक्ति इसे कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीद सकता है। या फिर यह वाउचर पेट्रोल पंप पर भी इसे आसानी से मिल जाएगा। इसकी वैलिडिटी 365 दिनों के लिए होती है। जिसके बीच में इसे यूज किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वहीं इस ऐड के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों के रिएक्शन आना शुरू हो गए। कंपनी के इस प्रमोशनल ट्वीट्स को यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक यूजर ने लिखा कि आप फायदे का आनंद ले रहे हैं, जबकि आम जनता तेल के दामों से पीड़ित हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा- 'अगर आप अपने चाहने वालों पर शादी में कुछ महंगा लुटाना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल ई-वाउचर के जरिए इस गिफ्ट को चुन सकते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इंडियन ऑयल आनंददायक प्वाइंट। सोने की कीमत के बराबर का गिफ्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+