Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BIGG BOSS: बिग बॉस के घर में रहना नहीं है आसान, जानिए अब तक कितने कंटेस्टेंट हुए घायल

नई दिल्ली। बिग बॉस (BIGG BOSS) के घर में दर्शकों को प्यार, तकरार, रोमांच, एक्शन और सस्पेंस सब कुछ देखने को मिलता है। शायद यही वजह है कि पिछले 14 सीजन से कलर्स चैनल पर दिखाया जाने वाला यह इंडियन टीवी रियलिटी शो इतना सक्सेसफुल रहा है। बिग बॉस अपने घर में रहने वाले कंटेस्टेंट से हर तरह की चुनौती देते हैं। कई बार यह चुनौती कंटेस्टेंट को आपस में लड़ा भी देती है। आज हम आपको पिछले कुछ सीजन में घटी ऐसी ही घटनाओं के बार में बताने जा रहे हैं, जिसमें किसी टास्क को पूरा करने में कंटेस्टेंट को गंभीर चोटें भी खानी पड़ी हैं।

निक्की तम्बोली ने सारा पर किया नाखून से हमला

निक्की तम्बोली ने सारा पर किया नाखून से हमला

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए ही जाना जाता है। शायद ही बिग बॉस का कोई ऐसी सीजन रहा होगा जिसमें किसी कलाकार को चोट न आई हो। बिग बॉस की सीजन-14 (BIGG BOSS-14) को शुरू हुए अभी कुछ ही हफ्ते हो रहे हैं लेकिन शो से अब बाहर हो चुकीं सारा गुरपाल को भी टास्क के दौरान आंख में चोट आई थी। एक टास्क में निक्की तम्बोली ने अपने नाखून से सारा गुरपाल पर वार किया था जिसमें उनकी आंख में भी चोट आई थी।

निशांत मलखानी और सिद्धार्थ डे हुए घायल

निशांत मलखानी और सिद्धार्थ डे हुए घायल

इसी सीजन में ही एक टास्क के दौरान इम्यूनिटी के लिए निशांत मलखानी को हाथ में चोट लग गई थी। इसके अलावा बिग बॉस में जब भी घायल कंटेस्टेंट का जिक्र होता है तो 800 से ज़्यादा स्टेज प्रोग्रामस को लिखने वाले सिद्धार्थ डे का नाम जरूर आता है। बीते साल साल वह एक टास्क के दौरान गंभीर रूप से जल गए थे, उन्होंने मीडिया को अपने चोट के निशान भी दिखाए थे।

गिजेल ठकराल की आंख में चोट

गिजेल ठकराल की आंख में चोट

बिग बॉस का नौवां सीजन भी तत्कालसमय में काफी सुर्खियों में रहा था। इस सीजन की कंटेस्टेंट रहीं गिजेल ठकरा के आंखों की चोट काफी सुर्खियों में रही थी। एक टास्क के दौरान गिजेल ठकराल की आंख में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनके साथी कलाकार उनकी मदद करते नजर आए थे।

हिमांशी खुराना हो गई थीं बेहोश

हिमांशी खुराना हो गई थीं बेहोश

पिछले साल बिग बॉस-13 में एक बार घर से बाहर निकलने के बाद वाइल्ड कार्ड से दोबारा वापस आईं हिमांशी खुराना एक टास्क में बेहोश हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें असीम रियाज अपनी गोद में उठाकर बेड तक लेकर आए थे।

करिश्मा और अरहान के सिर में लगी चोट

करिश्मा और अरहान के सिर में लगी चोट

बिग बॉस-8 का सीजन भी काफी कॉन्ट्रोवर्सी भरा रहा था, इस साल लग्जरी बजट टास्क के लिए कलाकारों में काफी घमासान देखने को मिला था। हालात इतने बिगड़ गए कि टास्क के बीच में करिश्मा तन्ना को सिर पर चोट आ गई थी। कुछ ऐसा ही सीजन-13 में वाइल्ड कार्ड से आए कंटेस्टेंट अरहान खान के साथ भी हुआ था, उनके सिर पर भी चोट लग गई थी।

बैकपेन के चलते देवोलीना को होना पड़ा घर से बाहर

बैकपेन के चलते देवोलीना को होना पड़ा घर से बाहर

'बिग बॉस 10' के विनर रह चुके मनवीर गुर्जर तो एक टास्क दौरान फिसल गए थे। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई थी लेकिन उनके हाथ में खरोचें आ गई थीं। बिग बॉस 13 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी को कौन भूल सकता है। पिछले सीजन में उन्हें बैकपेन की समस्या का सामना करना पड़ा था, उनका दर्द इतना बढ़ गया था कि उन्हें उनके घर भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: सीनियर्स हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हुआ बड़ा झगड़ा, जानें वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+