अब तक करीब 10 करोड़ स्मार्टफोन्स में डाउनलोड किया जा चुका है आरोग्य सेतु ऐप
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार के प्रयासों के मद्देनजर अब तक देशभर मौजूद 9.8 करोड़ स्मार्टफोन्स में आरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड किया जा चुका है। कोरोना वायरस रोगियों की पहचान और संक्रमित व्यक्तियों पर नज़र रखने के लिए विकसित खास आरोग्य सेतू ऐप काफी कारगर उपाय साबित हुआ है, जिससे 500 से 5000 किलोमीटर की दूरी संक्रमित व्यक्ति अवस्था और लोकेशन की जानकारी उपलब्ध होती है।

सशक्त समूह 9 के अध्यक्ष अजय साहनी के मुताबिक अब तक कुल 9.8 करोड़ स्मार्टफोन्स में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया जा चुका है और कल यानी मंगलवार से यह ऐप Jio फीचर स्मार्टफोन्स पर भी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया, हमने आरोग्य सेतु उपयोगकर्ताओं के डेटा की गोपनीयता पर बहुत काम किया है और ऐप उपयोगकर्ताओं के डेटा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है अभी भी पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन है और आगामी 17 मई तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाऊन लागू हैं। हालांकि रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन जोनों में बांटे गए इलाकों में रह रहे लोगों को लॉकडाउन में कुछ ढील प्रदान की गई है। हालांकि रेड जोन में रह रहे लोगों को कोई छूट नहीं दी गई है।

माना जा रहा है कि आरेंज और ग्रीन जोन में सरकार ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए शर्तों के साथ छूट प्रदान की है और सभी फैक्टरियों और कार्यालयों में काम पर लौटने वाले कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। यही कारण है कि आरोग्य सेत ऐप के डाउनलोड करने की रफ्तार तेजी से इजाफा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications