VIDEO : घने जंगल के बीच शिवलिंग पर फन फैलाए बैठा दिखा नाग, दुर्लभ नजारा देख लोग बोले- ओम नम: शिवाय
नई दिल्ली, 02 अगस्त: भारत में सभी त्योहारों को ईश्वर के प्रति अपनी भक्ति और आस्था दिखाने के लिए मनाया जाता है। आज नाग पंचमी का त्योहार है और इस दिन लोग नाग देवता की पूजा करते हैं। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग के दर्शन और उसे दूध पिलाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले इस त्योहार पर नाग और शिवलिंग का एक ऐसे दुर्लभ नजारे का वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोग आश्चर्य कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, ये वीडियो कहां का इसकी जानकारी नहीं है।

घने जंगल के बीच शिवलिंग पर बैठा दिखा नाग
वायरल वीडियो एक घने जंगल का लग रहा है। वीडियो के मुताबिक, जंगल के बीच बने सफेद संगमरमर के एक शिवलिंग पर विशाल नाग फन फैलाए बैठा दिखा। वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे लोग पीछे से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'प्रभु ने साक्षात दर्शन दिन हैं'। 'ओम नम: शिवाय, ओम नम: शिवाय' का जाप करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स कहता है 'भोले बाबा की मूर्ति सिद्ध हो गई'। नाग पंचमी के दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक मिनट 22 सेकेंड का है।
Recommended Video

'नाग पंचमी पर ऐसा दुर्लभ दृश्य'
एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''नाग पंचमी पर ऐसा दुर्लभ दृश्य। जो कभी फिल्मों में देखा वैसा सत्य देखिए, जय हो सत्य सनातन धर्म की। हर हर महादेव।''

नाग पंचमी के दिन सांपों का आशीर्वाद लेते हैं शिव भक्त
बता दें, आज नाग पंचमी का त्यौहार है। भगवान शिव के भक्त इस दिन भोले बाबा और सांपों का आशीर्वाद लेते हैं। इस त्यौहार को पूरे भारत देश में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पूरे भारत में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications