आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के स्वीमिंग पूल में घुसा सांप, शेयर किया VIDEO

नई दिल्ली: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के स्वीमिंग पुल में एक सांप घुस गया। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान सोनी राजदान सांप को देखकर भागी नहीं, बल्कि पुल के पास ही खड़ी होकर वीडियो बनाती रहीं, हालांकि बाद में सांप खुद ही पुल से निकलकर चल गया। वहीं उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लोग इस वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Recommended Video

    Viral Video : सोनी राजदान के स्वीमिंग पूल में घुसा सांप,शेयर किया VIDEO | वनइंडिया हिंदी
    2 वीडियो किया शेयर

    2 वीडियो किया शेयर

    इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए सोनी राजदान ने लिखा कि आज हमारे स्वीमिंग पूल में एक नया मेहमान आया था। पहले उसने पानी पिया, फिर पूल में गोते लगाए। इसके बाद वो झाड़ियों में चला गया। वहीं सांप का दूसरा वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा " पानी के अंदर सांप, पार्ट-2"। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप पहले पूल के किनारे रहता है, फिर पानी में कुछ देर डुबकी लगाता है। इसके बाद वो पास की झाड़ियों में खुद ही चला जाता है। इस दौरान सोनी और घर के अन्य लोग वहां खड़े होकर सांप का वीडियो बनाते हैं।

    नीतू कपूर ने दिया ये रिएक्शन

    वहीं दूसरी ओर उनके वीडियो पोस्ट करने के बाद इंस्टाग्राम पर कमेंट की भरमार हो गई। नीतू कपूर समेत कई बड़ी हस्तियों ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी। नीतू कपूर ने लिखा कि ये वाकई बहुत डरावना है। जिस पर सोनी राजदान ने रिप्लाई करते हुए कहा कि 9 साल में पहली बार मैंने यहां पर सांप देखा है। वहीं डॉ. सिद्धांत भार्गव ने पूछा कि आप डरी क्यों नहीं। इस पर सोनी राजदान ने जवाब दिया कि पता नहीं, सांप मुझे तब तक नहीं डराते जब तक वो मेरे बिस्तर या आसपास न हों।

    नोपोटिज्म पर भी दिया था बयान

    नोपोटिज्म पर भी दिया था बयान

    एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में नोपोटिज्म और कुछ लोगों के दबदबे को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट जैसे कई सितारों को लेकर काफी कुछ सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है। इसी को लेकर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कुछ दिन पहले एक कमेंट किया था। सोनी राजदान ने फिल्म निर्माता हंसल मेहता की ओर से किए गए ट्वीट पर लिखा, किसी चर्चित शख्सियत का बेटा या बेटी होने पर लोगों को आपसे उम्मीदें भी बहुत ज्यादा होती हैं। यह भी है कि आज जो भाई-भतीजावाद के बारे में बोल रहे हैं, उनके खुद के भी एक दिन बच्चे होंगे। कल उनके बच्चे इंडस्ट्री में शामिल होना चाहेंगे, तो क्या वे उन्हें ऐसा करने से रोक देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+