VIDEO: खचाखच भरी मुंबई लोकल के डिब्बे में आया सांप, मचा हड़कंप
मुंबई। मुंबई की लोकल ट्रेन में गुरुवार सुबह सांप के निकल आने से अफरातफरी मच गई। डिब्बे में पाइप और पंखों पर चलते सांप को देख यात्री एक-दूसरे पर गिरने लगे, इससे पूरे डिब्बे में हडकंप मच गया। टिटवाला से मुंबई सीएसटी जा रही एक लोकल ट्रेन में सांप सुबह करीब पौने नौ बजे दिखा। यह साप पंखे में और पाइप के आसपास चल रहा था।
जैसे ही यात्रियों की निगाह ऊपर की तरफ गई और देख कि डिब्बे में सांप है, तो यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो सहयोगियों ने किसी तरह से सांप को डिब्बे से नीचे गिराया। यात्रियों का कहना है कि राहत की बात ये रही कि सांप ट्रेन में ऊपर पंखे और पाइप पर ही घूमता रहा। अगर कहीं सांप नीचे फर्श पर गिर जाता तो बड़े हादसे की वजह भी बन सकता था क्योंकि सुबह का वक्त होने के चलते ट्रेन में काफी भीड़ थी।













Click it and Unblock the Notifications