स्मृति ईरानी ने 'बेटा सरल' को किया बर्थ डे विश, देखिए क्या मिला जवाब

स्मृति ईरानी ने सरल पटेल नाम के शख्स को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा जन्मदिन की बधाई सरल पटेल, आंटी की तरफ से शुभकामनाएं।

नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कल एक ऐसे शख्स को बर्थ डे विश किया, जो न तो राजनेता है, न अभिनेता। वो ना तो बड़ा कारोबारी है और ना ही जाना-पहचाना चेहरा, लेकिन स्मृति ईरानी ने उसे जन्मदिन की बधाई दी।

जानिए, साल 2017 का अपना वार्षिक राशिफल

smriti irani

स्मृति ईरानी ने सरल पटेल नाम के शख्स को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा जन्मदिन की बधाई सरल पटेल, आंटी की तरफ से शुभकामनाएं। आपको बता दें कि ये वहीं सरल पटेल हैं, जिन्हें स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर ग्रामर ठीक करने की सवाल दी थी और लिखा था कि ग्रामर ठीक कर लो बेटा।

इस ट्विट के बाद ही सरल पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम बेटा सरल कर लिया। स्मृति ईरानी के इस बर्थ डे विश के बाद सरल पटेल ने भी उसका जवाब दिया। सरल ने जवाब में लिखा कि यह शिष्ट राजनीति है। मैं 'आंटीजी' का 'बेटा' कहलाकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।

आपको बता दें कि स्मृति ईरानी का जून में जब बिहार के शिक्षामंत्री अनिल चौधरी से ट्विटर पर विवाद हुआ था, तब एक ट्विट के जरिए सरल पटेल सूर्खियों में आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+