बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के वीडियो को शेयर कर स्मृति ईरानी ने कही ये बात, बधाई का लगा तांता
नई दिल्ली, 21 जुलाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी का है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अपने बेटे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि वह काफी गर्व महसूस कर रही हैं। स्मृति ईरानी के इस वीडियो पर उनके तमाम दोस्तों, रिश्तेदारों और चाहने वालों ने प्रतिक्रिया दी है और स्मृति ईरानी के बेटे को बधाई दी है। लोग स्मृति ईरानी के बेटे जोहर को इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं।

वीडियो किया शेयर
स्मृति ईरानी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, जोहर ईरानी तुम्हारा ग्रेजुएशन डे नई संभावनाओं का संकेत है, तुम अपनी क्षमता के अनुरूप जियो, अपने सपनों को पूरा करो, अपनी जिंदगी को प्यार और जिम्मेदारी के साथ जियो। तुम जैसे हो वैसे ही रहो, मुझे तुमपर गर्व है। मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं, तुम्हे खूब सारा प्यार, ईश्वर तुम्हे आशीर्वाद दे। स्मृति ईरानी के इस वीडियो पर लाखों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

लोग दे रहे हैं बधाई
फिल्म और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने स्मृति ईरानी के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विक्रांत मेस्सी ने कमेंट करके बधाई दी है, वहीं दिव्या सेठ ने भी कमेंट करके लिखा मेरा फेवरेट लड़का। तुषार कपूर ने लिखा बहुत-बहुत बधाई। अमित साद ने लिखा बधाई चैंप। बता दें कि स्मृति ईरानी की शादी जुबिन ईरानी से हुई है, दोनों के जोइश, जोहार है। इसके अलावा स्मृति ईरानी शेनेल की सौतेली मां भी हैं।

तुलसी के किरदार से मिली थी पहचान
बता दें कि स्मृति ईरानी का विवाह वर्ष 2000 में हुआ था। स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत एक रेस्टोरेंट से की इसके बाद वह मॉडलिंग करने लगीं और 1998 में फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में पहुंची। कई सीरियल में काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता क्योंकि सास भी कभी बहू थी से मिली। इस सीरियल में ईरानी तुलसी के किरदार में थीं, जोकि काफी लोकप्रिय हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications