स्मृति ईरानी ने शेयर की एक के बाद एक चार सेल्फी, सामने आया 'Beta love'

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वो समय समय पर मजेदार कैप्शन के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं, इस बार भी अपने इंस्ट्रागाम पर उन्होंनें चार सेल्फी शेयर की है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लोग फोटो पर काफी कमेंट कर रहे हैं, दरअसल स्मृति ने चार फोटो जो शेयर की है, उसमें से दो में वो अपने भतीजे के साथ हैं, तो एक में वो अपने बेटे और एक में वो तीन बहुरानियों के साथ हैं।

स्मृति ईरानी ने शेयर की बेटे संग सेल्फी

स्मृति ईरानी ने शेयर की बेटे संग सेल्फी

स्मृति ईरानी की पहली सेल्फी में वो युवराज कीलाचंद के साथ हैं, जो कि उनके भतीजे हैं, इस तस्वीर को स्मृति ने कैप्शन दिया है-Nephew Love, इस कैप्शन के साथ दिल का आईकॉन बना है, जबकि दूसरी सेल्फी में वो अपने बेटे जोहर ईरानी के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं, इस फोटो का कैप्शन है-BETA Love. इस कैप्शन के साथ भी दिल का आईकॉन है।

सारी तस्वीरों के साथ दिल का आईकॉन है

सारी तस्वीरों के साथ दिल का आईकॉन है

जबकि तीसरी फोटो में स्मृति ईरानी तीन महिलाओं के साथ हैं, जिसका कैप्शन है- mihika with teen bahurania , जिसमें वो सीमा कीलाचंद और देख भाई देख शो की अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह के साथ हैं और चौथी सेल्फी एक छोटे से क्यूट बच्चे की है, जिसकी फोटो का कैप्शन है--Nephew aka Chotu Ram, इन दोनों तस्वीर के साथ भी दिल का आईकॉन है।

गेस द गिबरिश चैलेंज का हिस्सा बनी थीं स्मृति ईरानी

गेस द गिबरिश चैलेंज का हिस्सा बनी थीं स्मृति ईरानी

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बीते रविवार को एक इंस्टाग्राम गेस द गिबरिश चैलेंज में भाग लिया था, जिसके भी चर्चे काफी हुए थे, दरअसल इस चैलैंज में स्क्रीन पर कुछ टूटे हुए शब्द दिखाई देते हैं। जिनको जोड़ कर एक नाम गेस करना होता है, स्मृति ईरानी ने पहली लाइन मिली 'ail huck each arm' इसका जवाब उन्होंने 2 सेकेंड में ही सही जवाब 'ए लकी चार्म' दे दिया। दूसरी बार स्कीन पर एक लाइन आई... जिसमें लिखा था, 'Huge act mend'...उन्होंने इसका जवाब गेस किया ह्यूज जैकमैन, लेकिन ये गलत था।

सोशल मीडिया पर चर्चित हस्ती हैं स्मृति ईरानी

सोशल मीडिया पर चर्चित हस्ती हैं स्मृति ईरानी

अपना गेस गलत होने पर उन्होंने बहुत ही मजेदार मुंह बनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, लोग चैलेंज भूल कर स्मृति ईरानी की फोटो पर कमेंट करने लगे थे। मालूम हो स्मृति ईरानी के इंस्ट्रागाम पर आठ लाक फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+