Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर साधा निशाना, तो स्मृति ईरानी ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए जारी 'संकल्प पत्र' पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र बंद कमरे में तैयार किया गया है। जो एक अलग-थलग पड़ चुके व्यक्ति की आवाज है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र 10 लाख से अधिक लोगों से चर्चा के बाद तैयार किया गया है और यह सशक्त भारतीयों की आवाज है।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को दिया यह जवाब

राहुल गांधी के ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। स्मृति ने कहा है कि उनके पास एक विजन होने के बाद भी उन पर प्रश्न चिन्ह हैं क्योंकि अमेठी की स्थिति क्या है पूरा देश जानता है। लेकिन दूसरी ओर से एक कुशल सरकार है जिसने न्यू इंडिया बनाने का संकल्प लिया है, दूसरी ओर एक ऐसा व्यक्ति हैं जो घोषणाएं करने तक ही सीमित रहता है।

बीजेपी के घोषणा पत्र के खास वादे

बीजेपी के घोषणा पत्र के खास वादे

बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें कई लोक लुभावने वादे किए गए हैं। कुछ वादे ऐसे हैं जो पिछली बार के चुनाव में भी घोषणा पत्र में शामिल थे और इस बार भी पार्टी ने उनको अपने संकल्प पत्र में जगह दिया है। बीजेपी के घोषणा पत्र में सीमांत किसानों को पेंशन देने का वादा किया गया है। इसके अलावा घोषणा पत्र में कहा गया है कि हमारी सुरक्षा नीति केवल हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों द्वारा निर्देशित होगी।

सर्जिकल और एयर स्ट्राइक का उदाहरण

सर्जिकल और एयर स्ट्राइक का उदाहरण

घोषणा पत्र में सुरक्षा नीति को लेकर हाल में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का उदाहरण भी दिया गया है और कहा गया है कि हम आतंकवाद और उग्रवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से जारी रखेंगे। सुरक्षाबलों को मजबूत बनाना- हम रक्षा से जुड़े बाकी उपकरणों और हथियारों की खरीद तेज करेंगे। सुरक्षाबलों की हमला करने की क्षमता को औऱ मजबूत बनाने हेतु सैन्यबलों को अधुनिक उपकरण प्रदान करने के लिए हम सघन प्रयास जारी रखेंगे। इसके अलावा और भी कई वादे किए गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+