ट्विटर पर कांग्रेस महिला नेता से भिंड़ी स्मृति ईरानी, पूछा कुछ प्लान है क्या?
नयी दिल्ली। मोदी सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का विवादों से नाता और गहरा होता जा रहा है। ताजा विवाद उनके वाक युद्ध से है, जहां उन की लड़ाई कांग्रेस की महिला नेता के साथ चला है। दोनों के ट्विटर पर जुबानी युद्ध जारी है। दरअसल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने स्मृति ईरानी का नाम लेते हुए कहा स्मृति ईरानी की जिंदगी पर कथित खतरे से उन्हें जेड सुरक्षा मिल जाती है और यहां मैं बलात्कार और मौत की धमकियों की जांच तक करवाने के लिए जूझ रही हूं। video- देखिये कैसे स्मृति ईरानी के खिलाफ फिक्स हुई राज्यसभा की कार्यवाही

प्रियंका के इस ट्विटर का जवाब देने में स्मृति में देर नहीं की और उन्होंने प्रियंका को जानकारी दी की उनके पास जेड श्रेणी की सुरक्षा नहीं है। जिसपर प्रियंका ने अखबार की खबरों का हवाला दिया। प्रियंका ने स्मृति से सवाल के लहजे में लिखा कि तो क्या मैं मान लूं कि आप के पास कोई सुरक्षा नहीं? जिसपर स्मृति ईरानी ने कहा कि आप मेरी सुरक्षा में इतनी दिलचस्पी क्यों ले रही हैं? कोई योजना बना रही हैं क्या?
इस बात से नाराज प्रियंका ने लिखा कि मेरे पास इतना फालतू समय नहीं। प्रियंका की इसी बात को लेकर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तर्ज कस दिया। देखिए कैसे दो नेता आपस में ट्विटर पर सार्वजनिक तौर पर लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications