Smiles On Metro: आम लोगों के साथ PM मोदी ने किया मेट्रो में सफर, सेल्फी के लिए क्रेजी दिखे लोग
नई दिल्ली। एक बार फिर से पीएम नरेंद्र दामोदार दास मोदी ने आम जनता को हैरान कर दिया, दरअसल गुरुवार को पीएम मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर की आधारशिला रखने के लिए धौला कुआं से द्वारका तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो से सफर किया।

PM मोदी ने किया मेट्रो में सफर
इस दौरान पीएम मोदी बिल्कुल आम यात्रियों की तरह यात्रा करते नजर आए, पीएम को अपने बीच में यूं पाकर आम लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। लोग पीम मोदी से बात करने, हाथ मिलाने और सेल्फी लेने के लिए बेकरार नजर आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेट्रो यात्रा 14 मिनट में पूरी हुई
इस यात्रा की तस्वीरें पीएमओ के ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई हैं, जिसका शीर्षक दिया गया है Smiles on the Delhi Metro. इन तस्वीरों को देखकर आप लोगों की स्माइल का अंदाजा लगा सकते हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये मेट्रो यात्रा 14 मिनट में पूरी हुई।
ट्रैफिक जाम को बचाने के लिए पीएम मोदी ने की मेट्रो यात्रा
आपको बता दें कि पीएम मोदी दूरस्थ स्थलों पर पहुंचने के लिए अक्सर मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करते हैं ताकि वीवीआईपी हस्ती की आवाजाही की वजह से यातायात बाधित न हो और जाम की स्थिति पैदा ना हो।

आईआईसीसी की आधारशिला रखी गई
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कनवेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) की आधारशिला रखी है। आईआईसीसी सेंटर में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कार्यक्रमों, बैठकों, सम्मेलनों, प्रदर्शनियों और व्यापार प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications