आतंक के आरोपी लियाकत शाह को एनआईनए ने बरी किया, दिल्ली पुलिस की किरकिरी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी(एनआईए) ने लियाकत शाह केस को को बंद करने का फैसला ले लिया है। लियाकत को दिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के रास्ते घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया था। यही नहीं उस पर हिजबुल मुजाहिद्दीन का का सदस्य होने का भी आरोप था।

अपनी क्लोजर रिपोर्ट फाइल करते वक्त एनआई ने लियाकत पर दिल्ली पुलिस द्वारा लगाये गये सारे आरोप हटा लिये हैं। लियाकत को लेकर दिल्ली पुलिस पर काफी निशाना साधा गया था। दिल्ली पुलिस का कहना था कि लियाकत पाकिस्तान चला गया था और उसका भारत आकर फिर से बसने का इरादा था।
शाह उन लोगों में शामिल है जो कश्मीर में अलगाववादियों के आतंक के चरम के समय पाकिस्तान चला गया था। हालांकि कुछ ही समय बाद ये भारत से उनके पुनर्स्थापन की गुहार लगाने लगे थे। लेकिन एनआई के इस फैसले के बाद दिल्ली की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications