'1 जनवरी 2024 को राम मंदिर बनकर हो जाएगा तैयार', त्रिपुरा में बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अदालतों में राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा डाला। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पीएम मोदी ने मंदिर निर्माण शुरू किया। अमित शाह ने कहा कि 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

1 जनवरी 2024 को गगनचुंबी राम मंदिर बनकर हो जाएगा तैयार, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बोले अमित शाह

Ram Temple: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की। अमित शाह बीजेपी की 'जन विश्वास रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद धर्मनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण में टांग अड़ाने के लिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अदालतों में राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा डाला। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पीएम मोदी ने मंदिर निर्माण शुरू किया। अमित शाह ने कहा कि 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

अमित शाह ने लोगों से पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं। इस दौरान उन्होंने कई बार पूछा। उन्होंने कहा कि शुरू से ही कांग्रेस के लोग इस मामले को कोर्ट में उलझाए रखा है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अपना फैसला देकर कांग्रेसियों की बोलती बंद कर दी। जिस दिन कोर्ट का फैसला आया, मोदी जी ने भूमि पूजन कर राम मंदिर का निर्माण शुरू करवाया।

Recommended Video

      Uttar Pradesh: B.Com के छात्र ने अखबार की रद्दी से बनाया राम मंदिर मॉडल | वनइंडिया हिंदी *News

      अमित शाह ने कहा कि 2019 के चुनाव में मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था। राहुल गांधी भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वे हमेशा कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि आप अपनी टिकट करा लीजिए 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

      बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है। राम मंदिर का उद्घाटन सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक मील का पत्थर होने की उम्मीद है। इससे पहले नवंबर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मंदिर का निर्माण आधे रास्ते को पार कर गया है और यह इस साल दिसंबर तक तैयार हो जाएगा।

      पूर्ण मंदिर में भूतल पर 160 स्तंभ, पहली मंजिल पर 132 स्तंभ और दूसरी मंजिल पर 74 स्तंभ होंगे। पांच "मंडप" या मंडप होंगे। एक तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, संग्रहालय, अभिलेखागार, अनुसंधान केंद्र, सभागार, एक पशु शेड, एक प्रशासनिक भवन और मैदान में पुजारियों के लिए कमरे होंगे।

      यह भी पढ़ें- Kanjhawala Case: आरोपियों ने बोला झूठ- दीपक नहीं अमित चला रहा था कार, सामने आई वजह

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+