आज देश के इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, रहें सावधान, Skymet ने दी वार्निंग

नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश ने मध्य प्रदेश और गुजरात का हाल-बेहाल कर दिया है, लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है, तो वहीं देश के दूसरे राज्यों में भी आज भारी बारिश की आशंका है, न्यूज एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, कोंकण व गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिस्सों में मॉनसून के सक्रिय रहने की आशंका है।

इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा

इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा

इन राज्यों के अलावा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, बाकी बचे पूर्वोत्तर भारत, उत्तराखंड व अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में भी आज भारी बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में भी होगी भारी बारिश

इन इलाकों में भी होगी भारी बारिश

जबकि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडीशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, हिमालय के आसपास के इलाकों, बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, स्वराष्ट्र, कच्छ, महाराष्ट्रा, कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है।

बिजली गिरने की भी आशंका

बिजली गिरने की भी आशंका

बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है, इन इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है, ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।

IMD ने दी है यहां के लिए चेतावनी

IMD ने दी है यहां के लिए चेतावनी

तो वहीं IMD द्वारा पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, गुजरात क्षेत्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को लेकर बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई है, साथ ही कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, सौराष्ट्र-कच्छ, तटीय-दक्षिण कर्नाटक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+