VIDEO: पीएम मोदी को बर्थडे विश करने के लिए 13000 फीट की ऊंचाई से कूदी महिला

शिकागो में पीएम मोदी को एक अनोखे तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए भारतीय स्काइडाइवर शीतल महाजन ने 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 68वें जन्मदिन (17 सितंबर) पर दो दिन के वाराणसी दौरे पर हैं। वाराणसी में पीएम मोदी ने 557 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। देशभर में जहां पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम किए, वहीं अमेरिका के शिकागो से उनके लिए एक ऐसा बधाई संदेश भी आया, जो सबसे अनोखा था। शिकागो में पीएम मोदी को एक अनोखे तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए भारतीय स्काइडाइवर शीतल महाजन ने 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई।

13000 फीट ऊंचे नीले आसमान से शुभकामनाएं

13000 फीट ऊंचे नीले आसमान से शुभकामनाएं

शीतल महाजन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो हाथ में एक पोस्टर लेकर विमान से छलांग लगा रही हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, '13000 फीट ऊंचे नीले आसमान से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 68वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं।' शीतल महाजन ने लिखा है कि ये वीडियो उनके साथी भारतीय स्काइडाइवर सुदीप कोडवती ने शूट किया है।

दो जुड़वां बच्चों की मां हैं शीतल

दो जुड़वां बच्चों की मां हैं शीतल

36 वर्षीय शीतल महाजन को भारत सरकार 2011 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित कर चुकी है। दो जुड़वां बच्चों की मां शीतल अभी तक 6 विश्व रिकॉर्ड और 17 नेशनल रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं। उन्होंने थाईलैंड में 8.25 मीटर लंबी नौवारी साड़ी पहनकर 13000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर एक अलग रिकॉर्ड कायम किया था।

चार साल से पीएम से मुलाकात का इंतजार

पुणे की रहने वाली शीतल महाजन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, 'मैं पिछले चार साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने का इंतजार कर रही हूं, लेकिन आज तक उनसे नहीं मिल पाई हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी इन शुभकामनाओं के साथ पीएमओ से जरूर कोई जवाब आएगा और मैं पीएम मोदी से मिल पाऊंगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+