घर के अंदर से मिला एक ही परिवार के पांच लोगों का कंकाल, इलाके में दहशत का माहौल
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कंकाल मिले हैं। कंकाल मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक घर से पांच व्यक्तियों के कंकालों के अवशेष मिले हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पांचों कंकाल एक ही परिवार के सदस्यों का है।

उस परिवार के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि पूरा परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जी रहा था। उन्होंने ये भी कहा कि परिवार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था।
बताया जा रहा है कि पांचों को आखिरी बार जुलाई 2019 के आसपास देखा गया था। उनके आवास पर ताला लगा हुआ था। करीब 2 महीने पहले स्थानीय लोगों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान घर का मुख्य दरवाजा, जो लकड़ी का था, उसे टूटा हुआ देखा पर किसी ने पुलिस को इस बारे में सुचना नहीं दी।
यह भी देखें: Muzaffarpur News: पोते की चाहत में दादी बनी हैवान, नवजात पोती की बेरहमी से कर दी हत्या
घर के अंदर से तोड़ फोड़ के कई साक्ष्य मिले हैं। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब उसे घर के अंदर एक कमरे से 4 कंकाल मिले। दो कंकाल बिस्तर पर और दो फर्श पर पड़े हुए थे। जबकि एक अन्य कमरे से एक और कंकाल बरामद हुआ है।
इस बीच, देवेंगेरे से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम और सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स (एसओसीओ) को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया। घर के आसपास की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
यह भी देखें: Patna News: महादलित छात्रा की बीच सड़क पर निर्वस्त्र कर पिटाई, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए
परिचितों, रिश्तेदारों और पारिवारिक इतिहास के बयानों के आधार पर किए गए आकलन के अनुसार, अवशेष एक अस्सी वर्षीय जोड़े, उनके बुजुर्ग बेटे और बेटी और उनके 57 वर्षीय पोते के होने का संदेह है। हालांकि, मृतकों की पहचान की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी देखें: संजय सिंह ने जेल से भेजा AAP कार्यकर्ताओं के नाम संदेश, देश की एकजुटता के लिए हर शुक्रवार रखेंगे उपवास












Click it and Unblock the Notifications