Patna News: महादलित छात्रा की बीच सड़क पर निर्वस्त्र कर पिटाई, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महादलित छात्रा की निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी गई। परिजनों का कहना है कि बीच सड़क पर उनकी बच्ची की इज़्ज़त तार-तार हो रही थी और लोग मूक दर्शक बने देख रहे थे।

मनेर के लोदीपुर का यह पूरा मामला है, पीड़ित परिजनों की मानें तो उनकी बच्ची लोदीपुर मार्केट से प्रैक्टिकल कॉपी लेकर वापिस घर लौट रही थी। इसी दौरान घटना हुई, परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्ची की दोस्त कशिश और अनामिका ने घर के अंदर खींच कर पिटाई कर दी।

Mahadalit student stripped and beaten on the middle of the road, Patna News In Hindi

इतना ही नहीं उन दोनों के पिता मूसा राय और जितेंद्र राय दबंग प्रवृति के लोग हैं, उन्होंने भी बीच सड़क पर कपड़े उतार कर बुरी तरह से बच्ची की पिटाई कर दी। वहीं परिजनों ने कहा कि बीच सड़क पर एक बच्ची की इज़्ज़त नीलाम होती रही लेकिन वहां मौजूद लोग मूक दर्शक बने रहे।

पीड़ित परिजनों ने इस पूरे मामले में मनेर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता दसवीं की छात्रा है, ब्यापुर हाई स्कूल में पढ़ती है। दोस्तनगर की रहने वाली छात्रा मार्केट से प्रैक्टिकल कॉपी लाने गई थी।

लोदीपुर बाजार के पास उसकी सहेली ने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया और सड़क पर ही अर्द्धनग्न पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जबरन छात्रा को घर ले जाकर अपने परिजनों के सामने भी मारपीट की। छात्रा को दांत भी काट कर घायल कर दिया।

पीड़िता परिजनों की मानें तो किसी तरह छात्रा अपनी जान बचाकर वहां से भागी। इसके बाद थाना में जाकर लिखित शिकायत की गई। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है। बिना किसी वजह के लड़ाई होने की बात कुछ समझ नहीं आ रही है। इस बाबत जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+