LAC पर तनातनी के बीच सोमवार को चीनी हिस्से में होगी कमांडर स्तर की बातचीत: सूत्र

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव को खत्म करने के लिए कोर-कमांडर स्तर की वार्ता का दौर जारी है। हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर चीन पीछे हटने के राजी नहीं और सीमा पर लगातार अपनी सैन्य गतिविधियों को तेज कर रहा है। इस बीच सरकारी सूत्रों से पता चला है कि सीमा पर शांति स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार को भारत और चीन के बीच कोर-कमांडर के छठे दौर की वार्ता होगी। इस बैठक में भारत कड़ा रुख अपनाते हुए चीन को पीछे धकेलने की कोशिश करेगा।

Sixth round of Corps-Commander talks between India and China to take place on Monday

सरकार के सूत्रों ने बताया कि सोमवार को होने वाली भारत-चीन कोर-कमांडर स्तर की बैठक में विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक बैठक पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा ( एलएसी) के करीब चीनी क्षेत्र मोल्दो में होगी, वार्ता का समय सुबह 11 बजे बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी सीमा पर चीन के घुसपैठ को रोकने और सैन्य गतिविधियों को बंद करने के लिए पांच बार कोर-कमांडर स्तर की बैठक कर चुका है लेकिन यह वार्ता बेनतीजा रही हैं।

Corps-Commander

भारतीय सेना ने उड़ाई चीन की नींद
आपको बता दें कि इन दिनों चीन भारतीय सेना की गतिविधियों से काफी परेशान है। भारतीय सेना पीछे हटने के बजाए चीनी घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हाल ही में चीनी सैनिकों ने पैंगोंग झील के पास LAC का उल्लंघन करने की कोशिश की थी, जिस पर भारतीय सेना ने उन्हें वापस खदेड़ दिया था। इसके अलावा कई ऊंची चोटियों पर भारत का कब्जा है, जहां से हमारी सेना चीनी गतिविधियों की निगरानी कर रही है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने लद्दाख में 45 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की है।

यह भी पढ़ें: भारत-चीन तनाव: LAC पर भारतीय सेना ने 6 नई चोटियों पर जमाया कब्जा, चीन के सामने मजबूत की स्थिति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+