आंध्रप्रदेशः दुर्घटनाग्रस्त कार में तेल रिसाव से लगी आग, जलने से 6 लोगों की मौत

चित्तूर, 05 दिसंबर: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में रविवार को एक भीषण दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार ने अचानक मोड़ लिया और डिवाइडर से जा टकराई। तेल रिसाव के कारण कार में आग लग गई। जिसके चलते जलने से लोगों की मौत हुई। हादसे में 2 लोग गंभीर तौर पर घायल बताए जा रहे हैं। हादसा पुथलपट्टू-नायदुपेट मार्ग पर चंद्रगिरि इलाके के एटेपल्ली में हुआ।

Six people killed in road mishap in Andhras Chittoor, car catches fire due to oil leak

चंद्रगिरी इंस्पेक्टर, बीवी श्रीनिवास ने कहा कि, बी वी श्रीनिवास ने बताया कि कार में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें से 5 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, 3 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, यहां 1 की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए सभी यात्री चित्तूर से निकले थे। मिली जानकारी के मुताबिक तेल रिसाव की वजह से चलती कार में आग लग गई। आग इतनीी तेजी से फैली कि लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच लोगों में एक बच्चा भी शामिल था। इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने कहा कि बाकी तीन को रेस्क्यू कर रुइया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दो बुरी तरह झुलसे हुए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+