पत्रकार हत्याकांड: शहाबुद्दीन पर कसा शिकंजा, सीवान जेल में छापेमारी, मोबाईल फोन और चाकू बरामद
नयी दिल्ली। बिहार में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या मामले में आरजेडी के पूर्व सांसद और दबंग नेता शहाबुद्दीन पर शिकंजा कसता जा रहा है। पत्रकार हत्याकांड अब शहाबुद्दीन के इर्द-गिर्द घूमने लगी है। इस दिशा में आज सीवान जेल छापेमारी की गई। डीएम और एसपी ने सीवान जेल में छापेमारी की। आपको बता दें कि शहाबुद्दीन इसी जेल में बंद है। बिहार पत्रकार हत्याकांड: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शाहबुद्दीन से जुड़े तार

इस छापेमारी में पुलिस ने को जेल परिसर से 8 मोबाईल फोन, 2 चाकू और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली थी कि रंजन मर्डर से पहले सीवान जेल से 36 कॉल किए गए थे। वहीं जेल में शहाबुद्दीन से मिलने आए लोगों की फेहरिस्त तैयार कर ली है।
पुलिस ने शहाबुद्दीन ने जेल में मिलने वाले 63 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ये जानने की कोशिश करने में जुटी है कि आखिर ये लोग किस मकसद से जेल में शहाबुद्दीन से मिलने गए थे।
पुलिस जानकारी के मुताबिक 13 मई को जिस जगह रंजन की हत्या की गई, उसी जग ह पर सीवान फोन से 36 फोन किए गए थे। वहीं जांच के दौरान पता चला कि राजदेव रंजन की मौत के फौरन बाद घटनास्थल से सीवान जेल फोन किया गया था। इसी अहम कड़ी को जोड़ते हुए आज सीवान जेल में छापेमारी की गई।












Click it and Unblock the Notifications