India-China: चुशुल के रेजांग ला में भारतीय जवानों से 200 मीटर दूर 40 चीनी जवान!

नई दिल्‍ली। भारत-चीन बॉर्डर पर स्थिति इस समय बहुत ही तनावपूर्ण बनी हुई है। कोई भी इस बात का अंदेशा नहीं लगा पा रहा है कि अगले कुछ घंटों में पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर अगले कुछ घंटों में क्‍या होगा। जो जानकारी सूत्रों की तरफ से आ रही है उसके मुताबिक मुखपारी पोस्‍ट पर पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के जवान भारतीय जवानों से बस कुछ ही मीटर की दूरी पर मौजूद हैं।

leh-china-india

Recommended Video

    India China Tension: Ladakh में Firing !, सेना के सामने आए PLA के करीब 50 सैनिक! | वनइंडिया हिंदी

    PLA जवानों के पास कील लगी रॉड्स

    एलएसी पर इस समय हालात बेहद नाजुक और किसी तलवार की धार से हैं। भारत ने 30 अगस्‍त को चुशुल के रेजांग ला सब-सेक्‍टर के तहत आने वाली मुखपारी पोस्‍ट पर कब्‍जा कर लिया था। इस क्षेत्र में ही तनाव चरम पर है। सूत्रों के मुताबिक पीएलए के 40 जवान इस समय भारतीय जवानों से बस 200 मीटर की दूरी पर है। सोमवार को चीनी जवानों ने इस तरफ जब बढ़ने की कोशिशें की तो सेना की तरफ से उन्‍हें दूर रहने की वॉर्निंग दी गई थी। मुखपारी, रेजांग ला के उत्‍तर में है और इस पर 29-30 अगस्‍त की रात कब्‍जा कर लिया गया था। सूत्रों ने बताया है कि रेजांग ला सब-सेक्‍टर में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं और एक बार‍ फिर चीनी सैनिक के हाथ में कील लगी रॉड्स हैं। भारतीय जवानों के पास भी हथियार हैं।

    रक्षा मंत्री करेंगे हाई लेवल मीटिंग

    एलएसी के हालातों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक हाई लेवल मीटिंग कर सकते हैं। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे की तरफ से रक्षा मंत्री को स्थिति की जानकारी दी गई है। उन्‍होंने राजनाथ सिंह को बताया है कि सोमवार को मुखपारी पोस्‍ट पर क्‍या हालात थे और किस वजह से पैदा हुए थे। सोमवार को पीएलए की वेस्‍टर्न कमांड की तरफ से भारतीय सेना पर फायरिंग का आरोप लगाया गया था। आज जो मीटिंग होने वाली है उसमें रक्षा मंत्री के अलावा चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के मुखिया शामिल होंगे। साथ ही रक्षा सविच भी इसमें शामिल होंगे। स्‍थानीय कमांडर्स की तरफ से स्थिति का अंदाजा लगाया जा चुका है। चीन ने सोमवार को भारत पर एलएसी पार करने का आरोप लगाया। इंडियन आर्मी ने मंगलवार को चीन के सभी आरोपों से इनकार कर दिया गया है। अब चीन की तरफ से सेना की तरफ से आए आधिकारिक बयान पर प्रतिक्रिया दी गई है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर बयान जारी कर भारत पर आरोप मढ़ दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+