सीताराम येचुरी कल जाएंगे जम्मू कश्मीर, राज्यपाल मलिक को लिखा पत्र
नई दिल्ली। सीपीआई(एम) के जनरल सेक्रेटरी सीताराम येचुरी ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने जनरल सेक्रेटरी के तौर पर पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ कश्मीर की यात्रा करने की मांग की है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में सीपीआई(एम) की एक सक्रिय ईकाई है। इस समय जम्मू कश्मीर विधानसभा में मोहम्मद यूसुफ तारिगामी उनकी पार्टी के एक विधायक हैं। येचुरी ने उनकी मिलने के लिए यह पत्र लिखा है।

सीताराम येचुरी की ओर लिखे पत्र में मांग की गई है कि, मैं कल सुबह 9 बजे अपनी पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ श्रीनगर पहुंचने का प्रस्ताव रखता हूं। वे अपने विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से मुलाकात करना चाहते हैं। उनका कहना है कि, उनके विधायक की तबियत खराब चल रही है। वह उन्हें देखने आना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन पार्टी के नेता के रूप में मेरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में कोई बाधा नहीं पैदा करेगा।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के कश्मीरी नेता गुलाम नबी आजाद आज श्रीनगर पहुंचे थे। लेकिन उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से प्रशासन ने वापस लौटा दिया। जिसके बाद वे दिल्ली वापस लौट आए। दिल्ली वापस पहुंचे गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, कश्मीर में घर से कोई निकल नहीं सकता, कोई बाहर नहीं जा सकता है। शायद मोदी साहब ऐसा कानून लाएं हैं कि राज्य के 22 जिलों में कर्फ्यू लगाकर हुकूमत कर रहे हैं। लोगों को पैसे देकर साथ खाना खाने से कुछ नहीं होता है। एक राज्य को उन्होंने बर्बाद किया, खत्म किया।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, लेह के लोग केवल केंद्रशासित प्रदेश का स्वागत कर रहे हैं, 35 A खत्म करने का स्वागत नहीं कर रहे हैं। दुनिया के सबसे मशहूर राज्य को 2 भागों में बांट दिया गया है, जम्मू-कश्मीर की पहचान खत्म कर दी गई है। कर्ण सिंह का अनुच्छेद 370 पर स्टैंड बदलने पर बोले आजाद, 'यह उनकी निजी राय है, मुझे इसपर कुछ नहीं कहना है।












Click it and Unblock the Notifications