Sitaram Yechury Love Life: 'मेरी बीवी मेरा भरण-पोषण करती हैं',दो शादी करने वाले येचुरी ने क्यों कहा था ऐसा?
Sitaram Yechury Love Life: आज राजनीति के गलियारे से एक दुखद खबर आई है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि उनका इलाज एम्स में चल रहा था, वो लंग इन्फेक्शन से पीड़ित थे।
येचुरी को, सीने में संक्रमण के उपचार के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था, वो बीते दो दिनों से आक्सीजन सपोर्ट पर थे और उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

हालांकि उनकी देखरेख डॉक्टरों की बड़ी टीम कर रही थी लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने शोक प्रकट किया है।
आपको बता दें कि सीताराम येचुरी की गिनती देश के दिग्गज नेताओं में होती थी, वो स्षष्ट बोलने वाले नेता कहे जाते थे , उनकी विचारधारा, नेतृत्व क्षमता, उन्हें भारतीय राजनीति में एक अहम स्थान दिलाती है।
गरीबों, श्रमिकों और किसानों की आवाज उठाई
12 अगस्त 1952 को आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में जन्मे सीताराम येचुरी जेएनयू से इतिहास में स्नातकोत्तर किया था।सीताराम येचुरी हमेशा गरीबों, श्रमिकों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे ।
सीताराम येचुरी ने मशहूर पत्रकार सीमा चिश्ती से शादी की थी
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सीताराम येचुरी ने मशहूर पत्रकार सीमा चिश्ती से शादी की थी। जो कि 'द वायर' की संपादक हैं, वो 1996 से 2006 तक 'बीबीसी' हिंदी सेवा की दिल्ली संपादक थीं।वह इंडियन एक्सप्रेस, दिल्ली की रेजिडेंट एडिटर भी रह चुकी हैं।
उन्होंने लंदन में BBC वर्ल्ड सर्विस (1994-96) और HTV (1990-93) में टेलीविज़न फ़ॉर्मेट में काम किया था।वो सीताराम येचुरी की दूसरी पत्नी हैं, उनकी पहली शादी पहले इंद्राणी मजूमदार की बेटी वीना मजूमदार से हुई थी, जिनसे उनको दो बच्चे हैं।
बेटी अखिला येचुरी सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं
उनकी बेटी अखिला येचुरी सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं तो आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मोहन कांडा आईएएस येचुरी के मामा हैं। उनके बड़े बेटे आशीष येचुरी का 22 अप्रैल 2021 को 34 वर्ष की आयु में कोविड-19 के कारण निधन हो गया था।
सीताराम येचुरी जितनी बेबाकी से विरोधियों पर निशाना साधते थे उतनी ही मधुरता और मजाकिया बातों से अपने दिल की बात भी कह देते थे। ScoopWhoop के एक एपीसोड में उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा था कि 'सच तो ये है कि ये मेरा भरण पोषण करती हैं, ये बातें काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी थी।'
सीताराम येचुरी की बॉडी AIIMS को डोनेट कर दिया गया
आपको बता दें कि सीताराम येचुरी की बॉडी AIIMS को डोनेट कर दिया गया है, निधन के बाद परिवार ने फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications