ट्रेन छूट रही है तो बेधड़क बैठें बिना टिकट, टीटीई आपकी सीट पर आकर देगा टिकट
नई दिल्ली। खचाखच यात्रियों से भरी भारतीय रेल में सफर करना हमेशा से ही बड़ी चुनौती रही है। जनरल डिब्बे में सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा के साथ टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगना हमेशा से टेढ़ी खीर रही है। [जानिये कैसे पाये 30 सेकंड में तत्काल टिकट]
लेकिन भारतीय रेल ने यात्रियों की इस सबसे बड़ी समस्या का समाधान ढूंढ लिया है और यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरु की है। दरअसल रेलवे ने नयी सुविधा शुरु की जिसमें अगर आप टिकट नहीं ले पाये हैं तो बेधड़क ट्रेन में सवार हो सकते हैं और टीटीई आपकी सीट पर आकर आपको टिकट देंगे।
इस सुविधा को यात्रियों को मुहैया कराने के लिए रेलवे ने टीटीई को हैंड हेल्ड मशीन दी है जिससे यात्रियों को उनकी सीट पर ही टिकट मिल जाएगा। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ उन व्यक्तियों को मिलेगा जिनकी ट्रेन जल्दबाजी में छूटने वाली होती है लेकिन वो टिकट खिड़की पर लगी लंबी लाइन में लगकर टिकट नहीं ले पाते हैं।

अब बिना टिकट सवार हो सकते हैं ट्रेन में
अगर आप जल्दी में हैं और टिकट काउंटर पर काफी भीड़ है और ट्रेन छूट रही है तो आप बिना टिकट के ट्रेन में बैठ सकते हैं।

ट्रेन के भीतर ही टीटीई आपको देगा टिकट
रेलवे ने शुरु की है नयी सुविधा अगर आपने टिकट नहीं लिया है तो टीटीई ट्रेन में आपकी सीट पर आपको टिकट देगा। इसके लिए आपको ट्रेन में चढ़ते ही टीटीई से कहना होगा कि आपने टिकट नहीं लिया है।

हैंड हेल्ड मशीन से मिलेगा टिकट
रेलवे ने टीटीई को नयी मशीन मुहैया करायी है जिसके जरिये टीटीई ट्रेन में यात्रियों को टिकट मुहैया करायेंगे।

शुरुआती चरण में यह सुविधा चुनिंदा ट्रेनों में है
रेलवे ने प्रथम चरण में सुपरफास्ट ट्रेन लखनऊ मेल, गरीब रथ, अर्चना सुपरफास्ट, राजधानी सुपरफास्ट आदि के टीटीई को हैंड-हेल्ड मशीन दी है। मशीन रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) सर्वर से कनेक्ट रहेगी। इससे ट्रेन के हर कोच में खाली बर्थ और किस स्टेशन पर मुसाफिर उतरेगा, इसकी जानकारी मिलती रहेगी।

महज 10 रुपए ज्यादा देकर ट्रेन के भीतर मिलेगा टिकट
बिना टिकट लिए ट्रेन में चढ़ने वाले यात्री सीधे टीटीई से मिलक तय किराये से दस रुपये अतिरिक्त देकर हैंड हेल्ड मशीन से टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

मशीन से पता चलेगी वेटिंग टिकट की स्थिति
टीटीई के पास मौजूद हेल्ड हैंडेड मशीन से अब आपको वेटिंग टिकट की स्थिति की झानकारी मिलेगी। वेटिंग टिकट वाले मुसाफिरों को बर्थ खाली होते ही सीट मिल जाएगी। इस सुविधा से टीटीई की मनमानी पर रोक लगेगी और भ्रष्टाचार में कमी भी आयेगी

बिना टिकट के ट्रेन में घुसते ही टीटीई के पास जाना नहीं भूले
लेकिन ऐसे में इस बात का खयाल रखना होगा कि आपको ट्रेन में चढ़ते ही टीटीई के पास जाना होगा। अगर ऐसा आप नहीं करते हैं तो चेकिंग के दौरान यदि टीटीई ने बिना टिकट आपको पकड़ा तो जुर्माना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications