हरियाणा: 'CM खट्टर जांच को कर रहे प्रभावित', खेल मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने क्या कहा?
महिला खिलाड़ी के वकील ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसआईटी गठित कर दी है। सब कुछ एसआईटी को बता दिया गया है।

हरियाणा के तात्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला खिलाड़ी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसमें सबकुछ विस्तार से बताया गया है। महिला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना चंडीगढ़ में हुई थी, मुझ पर चुप रहने का दबाव डाला जा रहा था।
महिला खिलाड़ी के वकील ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसआईटी गठित कर दी है। सब कुछ एसआईटी को बता दिया गया है। पुलिस संदीप सिंह को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है? यह एक गैर-जमानती अपराध है। संदीप सिंह को चार बार बुलाया गया।
वहीं, शिकायत दर्ज कराने वाली जूनियर एथलेटिक्स कोच ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली कोच ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि 'संदीप सिंह ने "मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।" महिला कोच ने जोर देकर कहा कि "पहले तो मैंने उससे बचने की कोशिश की लेकिन उसने (संदीप सिंह) मुझे परेशान करना जारी रखा।'' महिला कोच के आरोपों के बाद खेल मंत्री संदीप सिंह ने खेल विभाग सीएम मनोहर लाल खट्टर को सौंप दिया है। इस मामले की जांच के लिए डीजीपी की ओर से तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।
महिला कोच ने आरोप लगाया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न और अपमान उस वक्त हुआ, जब वह चंडीगढ़ में संदीप सिंह से मिलने उनके अधिकारिक आवास पर गई थीं। चंडीगढ़ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354 A(यौन उत्पीड़न) ,354B (महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 342 (गलत कारावास) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: सिरसा में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, 2 घायल












Click it and Unblock the Notifications