क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

क्या है शूटर सिप्पी सिद्धू और जज की बेटी कल्याणी सिंह की पूरी कहानी, लव स्टोरी कैसे मर्डर मिस्ट्री में बदली

क्या है शूटर सिप्पी सिद्धू और जज की बेटी कल्याणी सिंह की पूरी कहानी, लव स्टोरी कैसे मर्डर मिस्ट्री में बदली

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 16 जून: राष्ट्रीय स्तर के शूटर सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्या केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सफलता मिल गई है। सीबीआई द्वारा बुधवार को चंडीगढ़ में सिप्पी सिद्धू की 2015 की हत्या के आरोप में न्यायाधीश (जज) की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने कहा कि हत्या की वजह रिश्ते में आई खटास थी। आरोपी कल्याणी सिंह की मां सबीना हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की जज हैं। न्यायमूर्ति सबीना पूर्व में चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में तैनात थीं। रिपोर्ट के मुताबिक लव एंगल के कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और हत्या हुई थी।

चंडीगढ़ के पार्क में गोली मालकर हुई थी सिप्पी सिद्धू की हत्या

चंडीगढ़ के पार्क में गोली मालकर हुई थी सिप्पी सिद्धू की हत्या

राष्ट्रीय स्तर के शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिप्पी सिद्धू की 20 सितंबर 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिप्पी सिद्धू की चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के एक पार्क में गोली मारी गई थी। मर्डर में 12 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें से 4 गोलियां चलाई गई थीं। हत्या का केस चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 26 थाने में दर्ज किया था। जनवरी 2016 में ये केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। सीबीआई ने जांच के दौरान सितंबर 2016 में हत्या का सुराग देने वाले को 5 लाख रुपये इनाम में देने की घोषणा की थी।

सीबीआई ने कोर्ट को हत्या के बारे में क्या-क्या बताया?

सीबीआई ने कोर्ट को हत्या के बारे में क्या-क्या बताया?

सीबीआई ने स्पेशल कोर्ट को बताया कि जज की बेटी कल्याणी सिंह ने 18 सितंबर 2015 को सिप्पी सिद्धू से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क किया था। कल्याणी ने वो फोन कॉल अपने मोबाइल के जरिए नहीं बल्कि दूसरे के फोन से किया था। फोन पर कल्याणी सिंह ने सिप्पी सिद्धू को 20 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के पार्क में मिलने के लिए बुलाया था। कल्याणी और सिप्पी उस पार्क में 18 से 20 सितंबर के बीच मिले थे।

जज की बेटी से रात में मिले सिप्पी सिद्धू और सुबह मिला शव

जज की बेटी से रात में मिले सिप्पी सिद्धू और सुबह मिला शव

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि हत्या के दिन 20 सितंबर 2015 की शाम को सिप्पी सिद्धू के साथ कल्याणी सिंह के होने की पुष्टि करने वाले सबूत हैं। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि जांच में आगे खुलासा हुआ है कि एक अज्ञात हमलावर और कल्याणी सिंह ने सिप्पी सिद्धू पर गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद दोनों को मौके से भागते हुए देखा गया था। सिप्पी सिद्धू को 20 सितंबर 2015 को "शॉर्ट गन बंदूक" से चार बार गोली मारी गई थी। अगली सुबह उसका शव मिला था।

एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे सिप्पी सिद्धू और कल्याणी

एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे सिप्पी सिद्धू और कल्याणी

सीबीआई ने कहा है कि कल्याणी सिंह और सुखमनप्रीत सिंह (उर्फ सिप्पी सिद्धू) एक करीबी रिश्ते में थे। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। कल्याणी सिंह सिप्पी सिद्धू से शादी करना चाहती थी। लेकिन सिप्पी सिद्धू के माता-पिता ने उसके प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। सिप्पी सिद्धू के माता-पिता अपनी बेटे की शादी कल्याणी सिंह से नहीं करवाना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनों के रिश्ते में दारार आई थी।

सिप्पी सिद्धू ने लीक की थी तस्वीरें

सिप्पी सिद्धू ने लीक की थी तस्वीरें

सीबीआई ने आगे कहा कि सिप्पी सिद्धू ने अपनी और कल्याणी सिंह की कुछ तस्वीरें उसके माता-पिता और दोस्तों के बीच लीक कर दी थी। जिससे कल्याणी सिंह के परिवार को शर्मिंदा होना पड़ा था। कल्याणी सिंह लंबे समय से सीबीआई की जांच के दायरे में थीं क्योंकि जांच के दौरान यह सामने आया था कि सिद्धू के हत्यारे के साथ एक महिला भी थी। सीबीआई ने इस मामले में 2020 में एक "अनट्रेस्ड रिपोर्ट" भी दायर की थी जिसमें उस वक्त आरोप लगाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे।

कौन थे सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू?

कौन थे सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू?

बता दें कि सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू एक नेशनल लेवल के शूटर थे। इसके अलावा वो एक वकील थे, उनकी चंडीगढ़ में लॉ फर्म भी थी। सिप्पी सिद्धू के पिता अस्सिटेंट सॉलिसिटर जरनल थे। वहीं उनके दादा पंजाब- हरियाणा हाइकोर्ट में जज थे। सिप्पी के हत्या केस में कल्याणी सिंह को बुधवार (15 जून) को गिरफ्तार किया गया है और चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें-'दिल्ली पुलिस ने फाड़े मेरे कपड़े....', कांग्रेस की महिला सांसद का बड़ा आरोप, Video में बताई पूरी बातये भी पढ़ें-'दिल्ली पुलिस ने फाड़े मेरे कपड़े....', कांग्रेस की महिला सांसद का बड़ा आरोप, Video में बताई पूरी बात

English summary
sippy sidhu and Judge Daughter Kalyani Singh love story Relationship Ended on lost CBI report
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X