राधे मां की मिनी स्‍कर्ट के बचाव में उतरे सोनू निगम, कर दी काली मां से तुलना

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अश्‍लीलता फैलाने और दहेज के लिए प्रताडि़त करने जैसा गंभीर आरोप झेल रही स्‍वघोषित धर्मगुरु राधे मां को बॉलीवुड प्‍लेबैक सिंगर सोनू निगम का साथ मिल गया है। सोनू निगम ने राधे मां के समर्थन में एक के बाद एक तीन ट्विट किया है। अपने ट्विट में सोनू निगम ने राधे मां की तुलना मां काली से कर दी है।

Singer Sonu Nigam twitted in support of controversial godwoman Radhe Maa
सोनू निगम ने राधे मां के शार्ट स्‍कर्ट पहनने पर उनका बचाव किया है और अपनी ट्विट के माध्‍यम से उनका बचाव करते हुए कहा है कि काली मां को तो राधे मां से भी कम कपड़ों में दर्शाया गया है। सोनू निगम का कहना है कि यह बहुत रोचक है कि देश कपड़ों की वजह से एक महिला पर केस चलाना चाहता है।

इसके बाद सोनू निगम ने एक और ट्विट किया है। इस ट्विट में सोनू निगम ने लिखा है कि 'पुरुष साधु नग्न घूम सकते हैं। अजीब तरह डांस कर सकते हैं। लेकिन रेप का आरोप लगने के बाद ही उन्हें सलाखों के पीछे डाला जा सकता है। क्या यह लैंगिक समानता है?। सोनू निगम यही नहीं रुके। उन्‍होंने इसके बाद एक और ट्विट किया। उन्‍होंने लिखा कि केस चलाना चाहते हैं, अनुयायियों पर केस चलाइए। अपने आप पर केस चलाइए. महिलाओं और पुरुषों को धर्मगुरु बनाने के लिए। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग नियम, यह सही नहीं है।

आपको बताते चलें कि राधे मां की मिनी स्‍कर्ट पहनी हुई फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई है। इस संबंध में पंजाब के रहने वाले अश्विनी और धीरज ने राधे मां पर मुकदमा दर्ज करवाया है। उन लोगों ने अपनी शिकायत में कहा है कि 'हम वैष्णो देवी, चिंतपूर्णी देवी और ज्वालाजी के भक्त हैं। राधे मां खुद को मां दुर्गा की अवतार बताती हैं। उन्होंने मिनि स्कर्ट पहनकर मां दुर्गा का अपमान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+