बहुत क्यूट है कपिल शर्मा की बेटी अनायरा, लेटेस्ट तस्वीरें देख आपको भी हो जाएगा प्यार

मुंबई। टेलीविजन जगत के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लोगों को हंसाने में उन्हें महारत हासिल है। उनके लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा' इन दिनों टीआरपी की नई ऊंचाईयों पर है। कपिल के पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले महीने ही वह एक प्यारी सी बेटी के पापा बने हैं। पिता बनने के बाद कपिल की खुशी का ठिकाना नहीं है, उन्होंने कई बार अपने शो पर भी अपनी बेटी का जिक्र किया है। अब तक कपिल के फैंस ने उनकी बेटी की सिर्फ बाते ही सुनीं हैं लेकिन आज हम आपको उनके जिगर के टुकड़े की ताजा झलक दिखाने जा रहे हैं।

अनायरा से मिलने पहुंची सिंगर रिचा शर्मा

अनायरा से मिलने पहुंची सिंगर रिचा शर्मा

कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम 'अनायरा' रखा है। बॉलीवुड सिंगर रिचा शर्मा और कपिल के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। रिचा को कपिल शर्मा अपनी बड़ी बहन मानते हैं ऐसे में लाजमी है कि वह अनायरा से मिलने ना पहुंचे ऐसा हो नहीं सकता। तो रिचा कपिल शर्मा के घर पहुंच गई और कपिल की बेटी को खूब प्यार दिया। रिचा शर्मा और अनायरा की इस मुलाकात को कपिल शर्मा ने कैमरे में कैद कर लिया जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ट्विटर पर पोस्ट की तस्वीरें

ट्विटर पर पोस्ट की तस्वीरें

रिचा शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की है जिनमें वह अनायरा, कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी भी नजर आ रही हैं। रिचा ने पोस्ट के साथ लिखा कि आखिरकार मुझे लिटिल एंजल अनायरा से मिलने का मौका मिल गया। उन्होंने लिखा, भाई-भाभी एक बार फिर आपको ढेर सारी बधाइयां। वायरल हो रही तस्वीर में अनायरा को रिचा की गोद में देखा जा सकता है। अनायरा को गोद में लिए रिचा भी काफी खुश नजर आ रही हैं।

कपिल की बेटी संग फोटो हुई थी वायरल

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कपिल और उनकी बेटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसे कि किसी और ने शेयर की थी, जिसमें कपिल अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थे, उस फोटो पर काफी कमेंट आए थे, इसके बाद तो कपिल ने खुद ही बेटी की तस्वीर शेयर की, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गई। लोगों ने कपिल को बहुत सारी बधाई दी है, सभी का मानना है कि कपिल की बेटी बेहद क्यूट है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का कास्टिंग डायरेक्टर चलाता था Sex Racket, रंगे हाथों अभिनेत्री को बेचते हुए पकड़ा गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+