नुसरत फतेह अली खान के साथी रहे संगीतकार ने बताई दुखभरी कहानी, नेहा कक्कड़ ने दिए दो लाख

नई दिल्ली। गायक नेहा कक्कड़ एक जरूरतमंद संगीतकार की मदद करने को लेकर चर्चा में हैं। नेहा कक्कड़ ने इस संगीतकार की दो लाख रुपए से मदद की है। टीवी शो इंडियन आइडल में जज के तौर पर भी नजर आती हैं। इंडियन आइडल के ग्यारहवें सीजन की इन दिनों शूटिंग चल रही है। इसी दौरान एक प्रतिभागी सनी हिन्दुस्तानी ने जब अपनी बदहाली की कहानी बताई तो नेहा ने उन्हें दो लाख की मदद की पेशकश की।

 कभी नुसरत की टीम में थे, आज बदहाल

कभी नुसरत की टीम में थे, आज बदहाल

टीवी शो 'इंडियन आइडल' के सीजन 11 की शूटिंग के दौरान सिंगर नेहा कक्कड़ ने इस म्यूजिशियन की कहानी सुनी। ये प्रतिभागी सनी हिंदुस्तानी म्यूजिशियन रोशन अली के साथ अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। अपनी प्रस्तुति के बाद उन्होंने बताया कि वो किसी वक्त में दिग्गज गायक नुसरत फतेह अली खान के साथ काम कर चुके हैं। खराब खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें नुसरत की टीम छोड़नी पड़ी। इसके बाद वो लगातार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।

नेहा ने दिए दो लाख

नेहा ने दिए दो लाख

संगीतकार सनी हिन्दुस्तानी की जिंदगी की यह कहानी सुनकर नेहा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वो सहायता के तौर पर उन्हें दो लाख रुपये देंगी। नेहा के इस तरह संगीतकार की मदद करने की काफी तारीफ हो रही है। नेहा एक मशहूर पार्श्वगायिका हैं। वो हिमेश रेशमिया और गायक-संगीतकार विशाल ददलानी के साथ टीवी शो इंडियल आईडल को जज करती हैं।

रेशमिया, ददलानीने भी की तारीफ

रेशमिया, ददलानीने भी की तारीफ

नेहा के साथ शो में जज हिमेश रेशमिया और विशाल ने भी सनी की तारीफ की। सनी ने बताया कि उन्होंने कोई तालीम संगीत की नहीं ली है। दूसरे लोगों को देखकर सीखा है। इस पर रेशमिया ने कहा कि आप तो रियलिटी शो के प्रतिभागियों के लिए एक उदाहरण हैं। आपने कोई प्रशिक्षण नहीं लिया, फिर भी जिस पेशेवर तरीके से आप गाते हैं, वो कमाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+