VIDEO: केरल बाढ़ पीड़ितों को एआर रहमान ने समर्पित किया गाना

गायक और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक गाना समर्पित किया है। अमेरिका के कैलिफॉर्निया के लॉस एंजिलिस में परफॉर्म कर रहे रहमान ने अपने हिट गाने 'मुस्तफा-मुस्तफा' के शब्दों में बदलाव कर 'केरल-केरल' गाया और सदी की सबसे भयानक त्रासदी से जूझ रहे इस राज्य को ये गाना समर्पित किया।

नई दिल्ली। गायक और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक गाना समर्पित किया है। अमेरिका के कैलिफॉर्निया के लॉस एंजिलिस में परफॉर्म कर रहे रहमान ने अपने हिट गाने 'मुस्तफा-मुस्तफा' के शब्दों में बदलाव कर 'केरल-केरल' गाया और सदी की सबसे भयानक त्रासदी से जूझ रहे इस राज्य को ये गाना समर्पित किया। रहमान के गाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

AR Rahman

ऑस्कर-ग्रैमी जीत चुके मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक गाना समर्पित किया है। केरल सदी की सबसे भयानक त्रासदी से जूझ रहा है। बाढ़ से राज्य में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं वहीं लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स के जवान एनडीआरएफ के साथ मिलकर राज्य में बाढ़ पीड़ितों के राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अभी तक राज्य में सात लाख से ज्यादा लोगों को बचाकर सुरक्षित जगह भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: केरल की तबाही में फरिश्ता बना मछुआरा, पानी में खुद 'सीढ़ी' बनकर महिलाओं को नाव पर चढ़ाया

देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा दुनियाभर से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद के हाथ आगे आ रहे हैं। सिंगर एआर रहमान ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना एक गाना उन्हें समर्पित किया। रहमान ने फिल्म 'कढल देसम' के गाने 'मुस्तफा मुस्तफा' को अपनी आवाज दी थी। अमेरिका के कैलिफॉर्निया के लॉस एंजिलिस में कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते वक्त रहमान ने इस गाने के बोल में कुछ बदलाव किए और नया गाना केरल को समर्पित किया।

रहमान ने गाया, 'केरल, केरल, परेशान मत हो केरल।' इस कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो जा रहा है। ट्विटर से लेकर फेसबुक पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: केरल: बाढ़ की तबाही के बीच युवक ने कमीज उतारकर सेना को बुलाया, सेल्फी खींचने के बाद जाने को कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+