BREAKING: यौन शोषण के मामले में प्रसिद्ध गजल सिंगर गिरफ्तार
हैदराबाद। प्रसिद्ध गजल गायक श्रीनिवास को हैदराबाद पुलिस ने यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया है। श्रीनिवास पर एक 29 वर्षीय रेडियो जॉकी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। वेब रेडियो में काम करने वाली महिला ने पिछले सप्ताह पुलिस से शिकायत की थी कि श्रीनिवास उसका साल से शोषण कर रहे हैं।

महिला की शिकायत के आधार पर पुंजागुट्टा पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर गजल सिंगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के लिए सिंगर को कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद कोर्ट ने श्रीनिवास को रिमांड पर भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications