दिलजीत दोसांझ ने ट्वीट किया मीम, तो इवांका ट्रंप ने दिया ये मजेदार जवाब
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पत्नी मलेनिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुश्नर के साथ भारत दौरे पर थे। भले ही डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा तो खत्म हो गई है, लेकिन सोशल साइट्स पर वे अभी भी ट्रंप परिवार की चर्चा हो रही है। भारत यात्रा के दौरान ट्रंप और उनकी बेटी इवांका ताजमहल देखने आगरा आए थे। अब इवांका के मीम्स सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ इवांका के साथ का मीम वायरल हो रहा है। जिसे दिलजीत ने इंवाका को टैग कर शेयर किया था। अब इवांका ने इसका जवाब दिया है।

दिलजीत दोसांझ ने इवांका के साथ एक फनी मीम्स को ट्वीट किया
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इवांका के साथ एक फनी मीम्स को ट्वीट किया है। इस फनी मीम्स में तो एक में तो वह खुद इवांका के साथ ताजमहल के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने इसे शेयर करते हुए लिखा था, 'इवांका पीछे ही पड़ गई थीं और कह रही थीं कि ताजमहल देखने जाना है। मैं फिर लेकर गया और क्या करता?' इसके साथ उन्होंने मजाक वाला इमोजी भी लगाया। हालांकि, यह फोटो असली नहीं, बल्कि मॉर्फ्ड फोटो है। दिलजीत दोसांझ की इस तस्वीर पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।
मीम पर इवांका ट्रंप ने दिया जवाब
दिलजीत दोसांझा का ये ट्वीट इवांका ने देख लिया और अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी। इवांका दिलजीत को जवाब देते हुए कहा, 'शुक्रिया मझे ये शानदार ताजमहल दिखाने ले जाने के लिए। ये अनुभव मैं कभी नहीं भूल पाउंगी। इसके साथ उन्होंने आंख मारते हुए एक इमोजी भी शेयर किया है। वहीं इवांका ने दो और मीम्स को भी शेयर किया है, जिसमें एक में भारतीय एक्टर मनोज वाजपेयी और दूसरे में वह साइकिल के पीछे वाली सीट पर बैठी हुई हैं। जिस पर इवांका ट्रंप ने लिखा, ''मैं भारतीय लोगों की सराहना करता हूं.... मैंने कई नए दोस्त बनाए।
पति संग ताजमहल देखने पहुंचीं थी इवांका
अब इनके ट्वीट्स पर और भी कई नई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ बेटी इवांका ट्रंप , दामाद जेरेड कुशनेर भी आए थे। इस दौरान उन्होंने ताज महल को भी देखा था।
-
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications