सिंगर आशा भोसले के बंगले का आया 2 लाख बिजली का बिल, शिकायत पर विभाग ने दिया ये जवाब
सिंगर आशा भोसले के बंगले का आया 2 लाख बिजली का बिल, शिकायत पर विभाग ने दिया ये जवाब
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के बीच यहां के कई लोगों के घरों का बिजली का बिल भारी-भरकम आया है। जिसकी शिकाायत लगातार लोग कर रहे हैं। वहीं अब गायिका आशा भोसले के बंगले का बिल 2 लाख रुपये से अधिक का आया है। स्टेट पावर यूटिलिटी महाडिस्कॉम को जून में ज्यादा बढ़ाया हुआ बिल भेजने के लिए आशा भोसले ने शिकायत भी दर्ज करवाई है।
Recommended Video

बता दें मुंबई के नजदीक स्थित हिल स्टेशन लोनावाला में सिंगर आशा भोसले का बंगला है जिसका बिजली बिल दो लाख से अधिक का आया है। दो लाख का बिल आने पर आशा भोसले ने बिजली विभाग को शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद यूटिलिटी का कहना है कि यह बिल वास्तविक मीटर रीडिंग के अनुसार ही है। आशा भोसले ने बताया कि उनके बंगले का जून महीने के लिए 2,08,870 का बिजली बिल मिला था, वही मई और अप्रैल का बिल क्रमशः 8855.44 और, 8,996.98 बिल आया था। बिजली बिल में बिजली की रीडिंग के अनुसार पिछले जून में आशा भोसले को 6,395.66 का बिल मिला था।
अधिकारी ने की जांच
इस शिकायत के बाद महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि "हमें आशा भोसले से ज्यादा बिल भेजने के लिए शिकायत मिली थी इस शिकायत के बाद हमारे पुणे सर्कल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने व्यक्तिगत रूप से उनके बंगले में जाकर रीडिंग की जांच की और यह बताया कि मीटर रीडिंग सही थी और बिल इसी रीडिंक के आधार पर भेजा गया है।
अधिकारी ने ज्यादा बिल आने का बताया ये कारण
अधिकारी ने जांच में पाया कि आशा भोसले का लोनावाला का बंगला बंद नहीं था और वहां शूटिंग चल रही थी। हालांकि अधिकारी जब वहां पहुंचे आशा भोसले वहां मौजूद नहीं थी। ये पहला मौका नहीं है जब मशहूर गायिका आशा भोसले ने ज्यादा बिजली बिल आने के बाद । शिकायत की है. 2016 में भोंसले ने बंगले के लिए ज्यादा बिल प्राप्त करने को लेकर शिकायत की थी, जो इस्तेमाल में नहीं था. उस वक्त तत्कालीन ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आशा भोंसले को आश्वासन दिया था कि वह इस मामले की जांच करवाएंगे।
अभिनेत्री दिव्या को मिला 51 हजार का बिजली का बिल
इस बीच, अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने ट्विटर पर अपने घर का भारी भरकम बिल शेयर कर बताया कि उनके .. 51000 का मासिक बिल आया है ?? 51 हजार के बिल आने पर एक्ट्रेस ने लिखा शगुन देना है लॉकडाउन का? बता दें जून में, बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों ने मुंबई में बिजली बिल में वृद्धि का मुद्दा उठाया। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने जून 2020 के महीने में अपने बिजली बिल में अत्यकिध वृद्धि के बारे में शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications