AR Rahman की मां करीमा बेगम का निधन, सिंगर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

चेन्नई। AR Rahman Mother Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान की मां करीमा बेगम का सोमवार सुबह चेन्नई में निधन हो गया है। ऑस्कर और ग्रैमी विजेता एआर रहमान ने अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। ऐसा कहा जा रहा है कि करीमा बेगम बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने 28 दिसंबर को अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार, करीमा बेगम को सोमवार की शाम सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

AR Rahman, AR Rahman mother death, Kareema Begum, musician AR Rahman, bollywood news, bollywood, ar rahman mother passes away, ar rahman mother died, singer ar rahman, music composer ar rahman, एआर रहमान, एआर रहमान की मां का निधन, सिंगर एआर रहमान, म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान, करीमा बेगम, एआर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन, एआर रहमान की मौत की मौत, एआर रहमान की मां नहीं रहीं

करीमा बेगम की शादी राजगोपाल कुलशेखर (आर. के. शेखर) के साथ हुई थी, जो भारतीय म्यूजिक कंपोजर थे और जिन्होंने मुख्य तौर पर मलयालम फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 52 फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज किया था, जिनमें 127 गानों वाली 23 मलयालम फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में म्यूजिक कंडकर का काम किया था। उनका डेब्यू गाना 'Chotta Muthal Chudala Vare' था, जो केरल में काफी हिट साबित हुआ था। ये गाना 1964 में आई फिल्म 'Pazhassi Raja' के लिए कंपोज किया गया था।

ऐसा माना जाता है कि एआर रहमान अपनी मां के काफी करीब रहे हैं। यहां तक कि कई मौकों पर उन्होंने अपने करियर को बेहतर बनाने में अपनी मां की भूमिका के बारे में भी बताया है। रहमान का नाम पहले दिलीप कुमार था, जिन्हें उनकी मां करीमा बेगम ने पाला है। करीमा बेगम का नाम कस्तूरी शेखर था। उस वक्त एआर रहमान महज 9 साल के थे, जब उनके पिता का निधन हुआ। एआर रहमान ने साल 1995 में साइरा बानो से शादी कर ली थी। वह तीन बच्चों के पिता हैं। उनकी दो बेटी खतीजा रहमान और रहीमा रहमान हैं। जबकि एक बेटा एआर अमीन है।

सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर, फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सिनेमाटोग्राफर Ishwar Bidri का निधन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+