'इंडियन आइडल 12' के आने वाले एपिसोड्स में नहीं दिखेंगी नेहा कक्कड़ , जानिए क्या है वजह

मुंबई, अप्रैल 20: सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। इस बार शो की सबसे पॉपुलर जज नेहा कक्कड़ की वजह से चर्चा में है। खबर आ रही है कि, नेहा कक्कड़ इस वीकेंड शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। इसके बाद से लोगों ने कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। इससे पहले शो के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट सवाई भाट के शो छोड़ने की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया था।

इस वीकएंड नहीं दिखेंगी नेहा

इस वीकएंड नहीं दिखेंगी नेहा

इस वीकेंड पर जो शो ऑन एयर होगा उसमें नेहा कक्कड़ दिखाई नहीं देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा कक्कड़ के शो की डेट्स बाकी के दूसरे प्रोजेक्ट्स के साथ टकरा रही थी। अपने बाकी कमिटमेंट के चलते नेहा कक्कड़ इस बार के शो में नहीं दिखेंगी। नेहा को इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करना है। बता दें कि, नेहा इंडियन आइडल के शूट के लिए हफ्ते में एक दिन देती हैं। लेकिन कोरोना के चलते मेकर्स ने बैक टू बैक एपिसोड शूट करने का फैसला लिया था जिसकी वजह से नेहा बाकी चीजों पर समय नहीं दे पाईं।

ये है ना दिखने की मुख्य वजह

ये है ना दिखने की मुख्य वजह

डेट्स न होने के चलते नेहा जया प्रदा स्पेशल एपिसोड शूट नहीं कर पाई जिसके चलते अब वह स्पेशल एपिसोड में नज़र नहीं आएंगी। इस स्पेशल एपिसोड में बाकी के जजेज विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया संग इस बार जया प्रदा नजर आने वाली हैं। जया यहां गेस्ट बनकर आई हैं। वहीं 'इंडियन आइडल 12' ने 13 अप्रैल को आखिरी एपिसोड शूट किया है। इसके बाद इस शो के टीवी पर शायद प्रसारित हो चुके एपिसोड्स देखने को मिलें।

कोरोना ने मेकर्स की बढ़ाई दिक्कतें

कोरोना ने मेकर्स की बढ़ाई दिक्कतें

शो के मेकर्स के पास केवल दो ही एपिसोड्स का बैंक है, जिन्हें वह इस वीकेंड दिखाने वाले हैं। मालूम हो कि मुंबई में 15 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है। सभी टीवी और फिल्म की शूटिंग दूसरे शहरों में शिफ्ट कर दी गई है। 1 मई तक शूटिंग दूसरे शहरों में होगी, जहां स्पेशल सेट बनाया गया है। महाराष्ट्र में कोरोना केसेस में बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+