Bigg Boss 15: आदित्य नारायण को किया गया था अप्रोच, सिंगर ने मेकर्स को बता दिया अपना फैसला

मुंबई, जुलाई 26: 'बिग बॉस 15' के लिए मेकर्स इस सीजन की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में कई नाम सामने आए हैं जिन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। इन्हीं नामों में एक नाम सिंगर आदित्य नारायण का भी सामने आया है। मीडिया में आदित्य नाराणय के बिग बॉस के इस सीजन में आने की खबरें सामने आने के बाद सिंगर की ओर से जवाब आया है। सिंगर ने स्पष्ट कर दिया है कि, वह यह सीजन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वह 'हैप्पी टू गेस्ट फीचर' या 'किसी दिन इसे होस्ट करेंगे'।

आदित्य नारायण ने रिपोर्टों को किया खारिज

आदित्य नारायण ने रिपोर्टों को किया खारिज

निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी के साथ आदित्य नारायण के बिग बॉस 15 में भाग लेने की खबरें चल रही थीं। हालांकि, आदित्य नारायण ने रिपोर्टों को खारिज कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया है। आदित्य ने लिखा कि, अटकलों के विपरीत मैं बिग बॉस के आने वाले सीजन का कंटेस्टेंट बनने नहीं जा रहा हूं और ना ही आने वाले किसी सीजन का। गेस्ट के तौर पर शामिल होने पर मैं खुश हूं या 'किसी दिन इसे होस्ट करेंगे।

लिखा ये नोट

लिखा ये नोट

आदित्य नाराणय ने अपने इंस्टाग्राम नोट में आगे लिखा कि, कलर्स टीवी एंडेमोल शाइन इंड और पूरी टीम को हर साल एक शानदार शो के लिए शुभकामनाएं और मुझे यकीन है कि यह साल भी उतना ही शानदार होगा। इस साल अपने टेलीविजन प्रीमियर से पहले बिग बॉस ओटीटी वूट पर लॉन्च होगा। बिग बॉस छह सप्ताह पहले ऐप पर प्रशंसकों के लिए उपलब्ध होंगे। सलमान खान ने ईद पर बीबी ओटीटी के पहले प्रोमो का अनावरण किया। इस सेगमेंट को फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे।

अर्जुन बिजलानी का नाम 'बिग बॉस 15' के लिए कन्फर्म

अर्जुन बिजलानी का नाम 'बिग बॉस 15' के लिए कन्फर्म

'बिग बॉस ओटीटी' के कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई नामों की चर्चा है, जिनमें निया शर्मा, करण वाही, करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, सुरभि चंदना और वरुण सूद का नाम शामिल है। अगर बिग बॉस के कंटेस्टेंट की बात करें तो कई नाम सामने आ रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ रहे अर्जुन बिजलानी का नाम 'बिग बॉस 15' के लिए कन्फर्म हो चुका है। कुछ दिनों पहले ही 'बालिका वधू' फेम नेहा मार्दा ने भी 'बिग बॉस 15' का ऑफर स्वीकार किया था। इसके अलावा तीन और सिलेब्रिटीज के नाम कन्फर्म हो चुके है। ये तीन नाम हैं- सना मकबूल, करण नाथ और रिद्धिमा पंडित। सना मकबूल इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+