सिंगापुर के पीएम ने क्‍यों आधिकारिक कार की जगह लिया बस का सहारा

नई दिल्‍ली। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग पांच दिनों की भारत यात्रा पर सोमवार को राजधानी दिल्‍ली पहुंचे।लूंग के साथ उनकी पत्‍नी हो चिंग और एक प्रतिनिधिमंडल भारत आया हुआ है। इसमें कुछ मंत्रियों के अलावा कुछ सांसद और सीनियर ऑफिसर्स शामिल हैं।

singapore-pm-in-india.jpg

सादगी के लिए मशहूर हैं लूंग

लूंग, जिन्‍हें उनके देश में लोग उनकी सादगी के लिए जानते हैं, ने भारत में भी सादगी की मिसाल पेश की। लूंग ने एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आधिकारिक कार की बजाय होटल पहुंचने के लिए बस का सहारा लिया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लूंग और प्रतिनिधिमंडल का एयरपोर्ट पर सम्‍मान किया।

पीएम मोदी से मिले लूंग

मंगलवार को लूंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इस मुलाकात में तीन एमओयूज साइन हुए हैं।

इनमें दोनों देशों के बीच इंडस्‍ट्रीयल प्रॉपर्टीज, सिंगापुर का इंटेलेक्‍चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस और नॉर्थ ईस्‍ट में एक स्किल सेंटर की स्‍थापना करने जैसे एमओयू शामिल हैं।

सिंगापुर के पीएम राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी और विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह राजस्‍थान के उदयपुर जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+