SIFF Young Artiste Festival: कब और कहां देखें 'सबसे बड़ा ग्रैंड फिनाले 2020-21'
नई दिल्ली, 02 अगस्त: SIFF यंग आर्टिस्ट 2020-21 पूरे भारत में स्कूली बच्चों के लिए एक नेशनल लेवल टैलेंट कंपटीशन रखा गया था, जिसमें पार्टिसिपेट करने वाले स्टूडेंट्स को अवार्ड, सर्टिफिकेट और स्कॉलरशिप जीतने का एक मौका था। म्यूजिक और डांस की 20 कैटेगरी में विनर के लिए 25 लाख रुपए की स्कॉलरशिप तय की गई है। यह टैलेंट कंपटीशन स्टूडेंट्स के लिए एक नेशनल स्टेज पर अपने हुनर को दिखाने का मौका था, जिनको देश के दिग्गजों की तरफ से सराहा गया है।

इस टैलेंट कंपटीशन में पूरे देश से 12000 एंट्री मिलीं थी और फिर बाद में कई राउंड के दौर में 20 कैटेगरी के लिए टॉप-100 की पहचान की गई, जो फिनाले में अपनी-अपनी कैटेगरी में मुकाबला कर रहे हैं। विनर की घोषणा यंग आर्टिस्ट फेस्टिवल- ग्रैंड फिनाले 2020-21 के तहत शनिवार (4 सितंबर) को शाम 4 बजे होगी।
SIFF यंग आर्टिस्ट फेस्टिवल ग्रैंड फिनाले 2020-21 में कई कैटेगरी में विनर्स की असली पहचान के साथ ही डॉ. एल सुब्रमण्यम, निकिता गांधी, टेरेंस लुईस, शाल्मली खोलगड़े, एहसान नूरानी, शोवना नारायण और ब्लैक आइस क्रू बैंड के साथ म्यूजिक और डांस के जरिए इसका जश्न मनाया जाएगा। शो को आदित्य नारायण होस्ट करेंगे। आप भी इस शो को 4 सितंबर को शाम 4 बजे इस लिंक https://finale.youngartiste.com/ के जरिए लाइव देख सकते हैं।
इसी के साथ ही विनर के अनाउंसमेंट, परफॉर्मेंस और सभी रोमांचक पलों के लिए शो पर लाइव जा सकते हैं।
अभी रजिस्टर करें: https://forms.gle/nk6jXDgfbhBLVcnR7
अपने कैलेंडर में जोड़ें: http://shorturl.at/mopvC
इसी के साथ ही अपने कैलेंडर पर रिमाइंडर नोटिफिकेशन सेट करना ना भूलें।
SIFF यंग आर्टिस्ट के बारे में जानिए
एसआईएफएफ यानी सिंघल अय्यर फैमिली फाउंडेशन एक बंगलौर स्थित परोपकारी संगठन है, जो एक बेहतर शिक्षा की दिशा में काम करने और भारतीय संगीत और कला के प्रति अपने प्यार को बढ़ावा देने के इरादे से स्थापित की गई है।
SIFF यंग आर्टिस्ट कोर्स
यंग आर्टिस्ट बच्चों और बड़ों के लिए म्यूजिक और डांस में ऑनलाइन कोर्स करता है। कोर्स को शुरुआती (Beginners), मध्यवर्ती (Intermediate) और उन्नत (advanced) लेवल पर डिजाइन किया गया है। कई सालों के इस कोर्स में लाइव क्लास, प्रैक्टिस सेशन, क्रिएटिव वर्क, ग्रुप्स में सीखने, परफॉर्मेंस के साथ मास्टरक्लास दी जाती है।
यंग आर्टिस्ट 2020-21 कंपटीशन:
अपने पहले फेज में यंग आर्टिस्ट को भारत भर के शहरों और कस्बों से 11-18 साल के उम्र के बच्चों से 12,000 रजिस्ट्रेशन मिले। जिसके बाद यंग आर्टिस्ट एडवांस्ड मेंटरशिप प्रोग्राम (YAMP) दूसरे चरण में शुरू किया गया, जिसका मकसद म्यूजिक और डांस के टॉप 100 फाइनलिस्टों के लिए डॉ. एल सुब्रमण्यम, कविता कृष्णमूर्ति, माधवी मुद्गल की ओर से एक मशवरा देना था। इसके अलावा कई कैटेगरी के लिए रुक्मिणी विजयकुमार (भरतनाट्यम), अनुपमा भागवत (सितार / सरोद), निकिता गांधी (भारतीय और पश्चिमी सिंगिग), सागर बोरा (हिप-हॉप डांस) जैसे दिग्ग्जों ने की।
यंग आर्टिस्ट फेस्टिवल- ग्रैंड फिनाले 4 सितंबर, शनिवार को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसे आप finale.youngartiste.comपर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications