बेंगलुरु: प्रसिद्ध लिंगायत संत सिद्धलिंग स्वामी का निधन, सीएम ने जताया दुख
बेंगलुरु। कर्नाटक के लिंगायत समुदाय के प्रसिद्ध संत सिद्धलिंग स्वामी का शनिवार को निधन हो गया। सिद्धलिंग स्वामी के निधन की जानकारी तोंतादार्य मठ के एक सदस्य ने शनिवार को दी। 69 वर्षीय संत का निधन दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ। राज्य सरकार ने उन्हें राज्योत्सव और बासवश्री के पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्हें 'कन्नड़ जगद्गुरु' के तौर पर भी जाना जाता था। स्वामी का निधन बेंगलुरू से करीब 390 किलोमीटर दूर गदांग में हुआ है।

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के अनुसार सुबह नौ बजे तक जब स्वामी जी अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो मठ के लोगों ने जाकर देखा को वह अचेत पड़े हुए थे। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि, सिद्धलिंग कर्नाटक में सबसे पूजनीय लिंगायत संतों में से एक थे। उन्हें उनकी भाषण-कला के लिए जाना जाता था।
कुमारस्वामी के मुताबिक 2006 में जब भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी तब स्वामी जी ने ही उन्हें जनता दर्शन और ग्राम विश्राम जैसे कार्यक्रम शुरू करने की सलाह दी थी। बता दें कि, सिद्धलिंग स्वामी ने लिंगायत समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा देने के सिद्दरमैया सरकार के फैसले का विरोध करने पर वीरशैव-लिंगायत के संतों की आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications